Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें रैट राशि का चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2023: चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. चूहा राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट बेहद अनुकूल रहने वाला है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि चक्र चूहा (Rat) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.
Chinese Horoscope 2023: चीनी ज्योतिष के अनुसार, नया चीनी वर्ष 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है. जो 22 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि चक्र चूहा (Rat) राशि राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है
(जन्म का वर्ष: 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984)
चूहा राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट बेहद अनुकूल रहने वाला है. संकेत मिल रहे हैं कि आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा और जो लोग सिंगल हैं या एकतरफा प्रेम में हैं, उन्हें इस वर्ष अपना मनपसंद साथी मिल सकता है.
करियर के लिहाज से देखा जाए तो आपको अपने करियर में बेहतरीन प्रगति देखने को मिलेगी. यदि आप अपने शौक और रुचि के कार्यों को पेशे के रूप में बदलना चाहते हैं तो इस वर्ष आपका यह ख्वाब पूरा होने की संभावना प्रबल है.
आर्थिक जीवन की बात करें तो आय का प्रवाह अच्छा रहेगा और आप धन की बचत भी कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए जरूरी होगा आप अपने खर्चों की सही ढंग से योजना बनाएं. सेहत के लिहाज से देखें तो इस वर्ष आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










