Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें ऑक्स राशि का चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2023: चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि चक्र बैल (Ox) राशि राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है
Chinese Horoscope 2023: चीनी ज्योतिष के अनुसार, नया चीनी वर्ष 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है. जो 22 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि चक्र बैल (Ox) राशि राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है
जन्म का वर्ष: 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021
बैल राशि के जातकों को ईयर ऑफ द वाटर रैबिट के दौरान सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे. जो जातक पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं या वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वे अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेंगे. उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा. वहीं दूसरी ओर जो लोग सिंगल हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
पेशेवर रूप से देखा जाए तो आपको अपने कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि साल के अंत तक चीजें सही होने लगेंगी. बस आपको केवल धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी.
आर्थिक जीवन की बात करें तो आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने पैसों और खर्चों को लेकर सतर्क रहें क्योंकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और आशंका है कि ज़्यादातर खर्चे फिजूल की चीजों पर होंगे. इसके कारण भविष्य में आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. सेहत के लिहाज से देखें तो यह वर्ष अनुकूल सिद्ध होगा. आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










