Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें मंकी राशि का चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2023: चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. इस साल आप आप अपने लक्ष्य से न भटकें और सही दिशा में अपने प्रयास जारी रखें. आइए जानते हैं कि चीनी राशि बंदर/वानर (Monkey) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.
Chinese Horoscope 2023: चीनी ज्योतिष के अनुसार, नया चीनी वर्ष 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है. जो 22 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि बंदर/वानर (Monkey) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.
जन्म का वर्ष: 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016
बंदर/वानर राशि के जातक ईयर ऑफ द वाटर रैबिट के दौरान एक ख़ुशहाल जीवन का आनंद लेंगे. जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते में प्रेम व स्नेह बढ़ता हुआ नज़र आएगा क्योंकि इस वर्ष वे एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझने का प्रयास करेंगे. वहीं सिंगल जातकों को सलाह दी जाती है कि यदि आप अभी प्रेम संबंध बनाने की स्थिति में नहीं हैं तो ख़ुद को प्रेम की तरफ बेवजह न झोंकें क्योंकि समय आने पर आपका पार्टनर ख़ुद-ब-ख़ुद आपके जीवन में प्रवेश करेगा.
करियर के लिहाज से देखा जाए तो यदि आप लंबे समय से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको अपने करियर में उछाल देखने को मिलेगी. इसके लिए ज़रूरी होगा कि आप अपने लक्ष्य से न भटकें और सही दिशा में अपने प्रयास जारी रखें और धैर्य बनाए रखें. सेहत के लिहाज से छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि ख़ुद का ख़्याल रखें और नियमित रूप से योग, व्यायाम आदि ज़रूर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










