Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें हॉर्स राशि का चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2023: चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. इस साल सिंगल जातक भी किसी रिलेशनशिप में प्रवेश कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि चीनी राशि घोड़ा (Horse) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.
Chinese Horoscope 2023: चीनी ज्योतिष के अनुसार, नया चीनी वर्ष 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है. जो 22 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि घोड़ा (Horse) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.
जन्म का वर्ष: 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014
घोड़ा राशि के जातकों को अपने जीवन के कुछ पहलुओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम जीवन के लिहाज से ईयर ऑफ द वाटर रैबिट अनुकूल सिद्ध होगा. जहां विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ ख़ुशनुमा लम्हों का आनंद लेंगे, वहीं सिंगल जातक भी किसी रिलेशनशिप में प्रवेश कर सकते हैं.
करियर के लिहाज से घोड़ा राशि के जातकों को वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में चीज़ें आपके लिए बेहतर होती जाएंगी और आप अपने करियर में प्रगति देख सकेंगे.
आर्थिक रूप से देखें शुरुआत के कुछ महीनों तक आपकी आय का प्रवाह अच्छा रहेगा लेकिन हो सकता है कि बाद में आपको धन हानि का सामना करना पड़े. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि ख़र्चों को नियंत्रित करें और भविष्य के लिए या विषम परिस्थितियों के लिए धन बचाकर रखें. वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य की बात करें तो इस वर्ष आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




