ePaper

Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें डॉग राशि का चीनी राशिफल

Updated at : 21 Dec 2022 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें डॉग    राशि का चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2023: चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. कुत्ता राशि के जातकों को इस वर्ष सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं कि कुत्ता (Dog) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.

विज्ञापन

Chinese Horoscope 2023: चीनी ज्योतिष के अनुसार, नया चीनी वर्ष 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है. जो 22 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि कुत्ता (Dog) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है

चीनी राशिफल 2023: कुत्ता (Dog) राशि

जन्म का वर्ष: 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018

अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलें

कुत्ता राशि के जातकों को इस वर्ष सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे. सकारात्मक पक्ष की बात करें तो आपको अपने जीवन के कुछ पहलुओं में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. प्रेम जीवन की बात करें तो आपको सलाह दी जाती है कि अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकल कर नई-नई चीज़ें करने का प्रयास करें. जैसे कि अपने प्रिय को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं, किसी अच्छी जगह डिनर पर ले जाएं और उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी कितनी फ़िक्र और इज़्ज़त करते हैं.

धैर्य से काम लेने की ज़रूरत होगी

पेशेवर जीवन की बात करें तो जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें इस वर्ष अच्छा मुनाफ़ा होगा. वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में उन्हें धैर्य से काम लेने की ज़रूरत होगी.

कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती है 

आर्थिक जीवन की बात करें तो इस वर्ष आपका सही वित्तीय प्रबंधन आपको हर समस्या से बचाकर रखेगा. यदि कोई छोटी-मोटी आर्थिक समस्या आती है तो आप उसे बड़ी ही आसानी से हैंडल कर सकेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ख़्याल रखने की ज़रूरत हो सकती है क्योंकि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती है. आपको सलाह दी जाती है कि ख़ुद को चुस्त-तंदरुस्त बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ लाइफ स्टाइल का पालन करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola