Chandra Grahan 2022 Rashifal: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, मेष से मीन तक की राशि पर पड़ेगा प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Nov 2022 8:45 AM

विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Rashifal: इस साल आज यानी कार्तिक पूर्णिमा पर आज 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है. आइए जानें ग्रहण का अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन ने बताया कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
undefined

मेष राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का बेहद अशुभ प्रभाव देखा जा सकता है क्योंकि 8 तारीख को चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है. ऐसे में मानसिक चिंता में वृद्धि, दैनिक रोजगार को लेकर तनाव, दांपत्य एवं प्रेम संबंधों में टकराव, माता-पिता को कष्ट पहुंच सकता है.

undefined

वृष राशि  पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
वृष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल असर दिखेगा क्योंकि आपकी राशि से बारहवीं राशि मेष में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है

undefined

मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए ये ग्रहण अच्छा साबित होगा. उनके रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में लाभ देखने को मिलेगा.शत्रु और विरोधी उनसे  परास्त होंगे. ग्रहण के बाद शिव जी की उपासना करें.

undefined

कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
कर्क राशि वालों को करियर और जीवन में बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. रिश्तों और संबंधों में सावधानी रखें. ग्रहण के बाद दूध का दान करें.

undefined

सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
सरकारी या उच्चाधिकारी से तनाव रहेगा. गृह व वाहन सुख, आय व लाभ में वृद्धि की संभावना है. मनोबल एवं स्वास्थ्य अचानक कमजोर हो सकती है.

undefined

कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
धन व वाणी की तीव्रता रहेगी. दाम्पत्य सुख एवं प्रेम संबंध में वृद्धि संभावना है. विद्या में प्रगति होगी. पराक्रम में वृद्धि होगी. आय के साधनों में थोड़ा तनाव संभावना है.

undefined

तुला राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
तुला राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण के बेहद अशुभ प्रभाव पड़ने वाले हैं. ग्रहण के अशुभ प्रभाव की वजह से आपको इस वक्‍त नौकरी और घर दोनों में काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ सकता है.

undefined

वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
करियर में कोई आकस्मिक सफलता मिल सकती है. आपके रुके हुये काम बन जायेंगे. ग्रहण के बाद शिव जी की उपासना करें.

undefined

धनु राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव

धनागम के नए स्रोत में वृद्धि होगी. सम्मान व सुख में और क्रोध में अचानक वृद्धि हो सकती है दाम्पत्य सुख एवं प्रेम संबंधों में तनाव रहने की संभावना है.

undefined

मकर राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
मकर राशि वाले माता और स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरी और करियर में संकट आ सकता है. ग्रहण के बाद दूध का दान करें 

undefined

कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
प्रतियोगिता एवं शत्रु विजय। व्यय व सम्मान में वृद्धि होगी. धनागम एवं आर्थिक लाभ में वृद्धि की संभावना है जीवन साथी व प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है.

undefined

मीन राशि पर चंद्र ग्रहण 2022 का प्रभाव
 संतान के प्रति चिंता। मनोबल उच्च एवं विद्या में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है. कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा. भाई, बहनों एवं मित्रो से कष्ट पहुंच सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola