ePaper

Monthly Kark Rashifal January 2024: जनवरी माह का कर्क राशिफल, संतान के प्रति खर्च बढ़ जायेगा

Updated at : 02 Jan 2024 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kark Rashifal January 2024: जनवरी माह का कर्क राशिफल, संतान के प्रति खर्च बढ़ जायेगा

Monthly Kark Rashifal January 2024: कर्क राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

January 2024 Horoscope जनवरी माह का कर्क राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2024 horoscope in hindi: कर्क राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

कर्क राशि जनवरी 2024 का मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल का पहला महीना जनवरी हमारे लिए कैसा रहने वाला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नहीं समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

कर्क राशि वाले पारिवारिक जीवन मिलजुला रहने वाला है आपके ज्ञान तथा बौधिक क्षमता का विकाश होगा भाई -बहन के साथ तनाव बनेगा जिसे आपके बेवजह के तनाव बन जायेगा .आपके संतान के उन्नति में बाधा उत्पन होगा ,संतान के प्रति खर्च बढ़ जायेगा.अचल संपति को लेकर मुकदमा हो सकता है साथ ही पुराने बात को लेकर मतभेद बनेगा लेकिन आपके रिश्तेदार आपको सहयोग करेगे आप अपने अन्दर अहंकार बना हुआ है आप इसको दूर करे. क्योंकि जब आप बात करेगे अपना अहंकार दूर करके बात करे अन्यथा दुरी बढ़ जाएगी 15 जनवरी के बाद आपको कुछ समस्या बन जाएगी लेकिन धैर्य से काम करे सब संभल जायेगा आपके आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. माह के अंत तक पुरस्कार मिल सकता है .

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है आपके व्यापार में उन्नति होगा व्यापार को लेकर कर्ज बना हुआ था वह समाप्त होगा लेकिन सावधानी आपको रखनी है कर्ज लेकर व्यापार में निवेश नहीं करे .व्यापार को लेकर आपको नया रणनीतिक बनाना पड़ेगा ग्राहकों पर अपना प्रभाव बनाकर रखे .बाजार में आपके प्रति नकारात्मक छवि बनेगी लेकिन जल्द ही अनुकूल स्थिति में हो जायेगे.जो लोग रियल स्टेट के काम में लगे है उनको भरपूर लाभ मिलेगा नौकरी करने वाले के लिए सहकर्मी का सहयोग मिलेगा कार्य स्थल पर अनावश्यक विवाद से दूर रहे नौकरी में नए -नए परियोजना पर काम करने को मिलेगा.जो लोग शिक्षण संस्था से जुडे है या बैंकिग क्षेत्र में काम कर रहे है उनके लिए उत्तम लाभ मिलने वाला है .जो लोग निजी संस्था में काम कर रहे है आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेगें.

शिक्षा तथा करियर

यह माह आपके विधार्थियों के शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव रहेगा .आपके द्वारा शिक्षा में किए गए कठिन मेहनत का परिणाम अच्छा रहेगा इस समय आप अपना ज्ञान अर्जित करने के लिए जो मेहनत करेंगे उसका परिणाम बेहतर होगा.आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उसमे आप सफल रहेंगे .जो लोग उच्य शिक्षा की तैयारी विदेशो में जाकर करना चाहते है उसमे आप सफल रहेंगे ,आप जिस विषय को को लेकर तैयारी कर रहे है उसमे आप वांछित परिणाम प्राप्त कर सकते है . करियर का बढ़िया साथ मिलेगा इस माह आप अपना परफोर्मेस दिखाने का समय है .सहकर्मी आपको सहयोग करेगे, प्रबंधक आपके निर्णय को सराहेगे आपके कार्यक्षेत्र में अद्भुत परिणाम मिलेगे .जो लोग नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगी .

प्रेम जीवन

प्रेम संबन्ध बहुत ही बढ़िया रहने वाला है जिन लोग को विवाह हो गया है उनके दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखमय रहनेवाला है जिसे आपका मन प्रसन्न रहेगा .जो लोग अविवाहित है.वह परिणयसूत्र में बंध जायेगे .अविवाहित लोग जिनके प्रेम सम्बन्ध में तनाव बन गया था वह अब दूर होगा.दोनों का प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा आप दोनों यात्रा पर जा सकते है .जो लोग सिंगल है प्रेमी के तलाश में है उनको सफलता मिलेगा .

स्वास्थ्य

जनवरी माह में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा मानसिक तनाव बना हुआ था वह दूर होगा लेकिन 15 जनवरी के बाद आपके मांसपेशी में तनाव होगा तथा मौसमी बीमारी आपको परेशान करेगी .जैसे गले की समस्या बनेगा ,आप पुरे माह धुप लेने की आदत डाले .

लकी नंबर: 3

लकी कलर: ग्रे

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल दे तथा भगवान शनि का पूजन करे लाभ होगा .प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola