कुंभ राशि में बुध राहु की युति से बना जड़तत्व योग, तीन राशियों के लिए परेशानी

बुध कुंभ का गोचर से राशियों पर प्रभाव
Budh Kumbh Gochar 2026 : बुध का कुंभ राशि में गोचर राहु के साथ युति बनाकर जड़त्व योग बना रहा है. इससे कई राशियों पर मानसिक तनाव, भ्रम और खर्च बढ़ने का प्रभाव देखने को मिल सकता है.
Budh Kumbh Gochar 2026: बीते 3 फरवरी को बुध ग्रह का गोचर कुंभ राशि में हो चुका है. यह गोचर धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में हुआ है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कुंभ राशि में प्रवेश करते ही बुध की राहु के साथ युति बन गई है. बुध और राहु की यह युति एक विशेष योग का निर्माण कर रही है, जिसे जड़त्व योग कहा जाता है.
बुध और राहु की युति का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, तर्क, वाणी, शिक्षा और निर्णय क्षमता के कारक ग्रह हैं. वहीं राहु चतुराई, रणनीति, तकनीक और असामान्य सोच का प्रतीक माना जाता है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के विचारों में भ्रम, मानसिक उलझन और निर्णय लेने में कठिनाई बढ़ सकती है. इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बता रहे हैं कि इस दौरान किन राशियों को संभलकर रहना चाहिए.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. खर्चों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. शेयर बाजार या किसी भी तरह के निवेश में जोखिम लेने से बचें. साथ ही अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को नौकरी बदलने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. किसी पर भी लेन-देन के मामले में आंख बंद कर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. इस समय माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय सीखने का है. केवल रटने के बजाय चीजों को समझने पर ध्यान दें. नया व्यापार शुरू करने के योग बन सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला पूरी योजना और सोच-विचार के बाद ही लें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के मन में विचारों का भ्रम बना रह सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से दूर रहें. इस समय कर्ज लेने से भी बचना बेहतर रहेगा, वरना भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: राहु-सूर्य की युति से बनेगा ग्रहण योग, देश-दुनिया पर दिखेगा असर
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह योग उनकी ही राशि में बन रहा है. इसके साथ ही सूर्य ग्रहण का प्रभाव भी रहेगा. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम और वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के खर्च गैजेट्स या बीमारी पर बढ़ सकते हैं. नींद की कमी महसूस हो सकती है. माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. इस समय धैर्य और संयम से काम लेना सबसे अच्छा उपाय रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




