राहु-सूर्य की युति से बनेगा ग्रहण योग, देश-दुनिया पर दिखेगा असर

राहु सूर्य युति से ग्रहण योग
Surya Rahu Yuti 2026: राहु-सूर्य की युति से ग्रहण योग बन रहा है, जिसका असर राजनीति, अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंध, मौसम और आम जनता के मानसिक स्तर पर देखने को मिल सकता है.
Surya Rahu Yuti 2026: आने वाले 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि सूर्य के पुत्र शनि की राशि मानी जाती है, इसलिए यहां सूर्य का जाना सामान्य नहीं माना जाता. इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं. सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग बन रहा है, जो मार्च के मध्य तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि यह युति ग्रहण योग बनाती है, जो सामाजिक और वैश्विक स्तर पर असंतुलन पैदा कर सकती है.
राजनीति और सरकार पर प्रभाव
इस युति के दौरान देश की राजनीति में उथल-पुथल देखी जा सकती है. सरकारों के फैसलों पर सवाल उठ सकते हैं. नेताओं के बयान विवादों में फँस सकते हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ सकता है. कई बार झूठी खबरें या अधूरी जानकारी जनता को भ्रमित कर सकती हैं, जिससे अस्थिरता का माहौल बनता है.
अर्थव्यवस्था और बाजार पर असर
राहु अचानक बदलाव लाने वाला ग्रह है, इसलिए इस समय शेयर बाजार, व्यापार और अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. निवेशकों में असमंजस बना रह सकता है. विदेशी निवेश, आयात-निर्यात और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर विशेष असर पड़ता है. कुछ देशों में आर्थिक फैसलों को लेकर असंतोष भी बढ़ सकता है.
अंतरराष्ट्रीय संबंध और सुरक्षा
राहु विदेशी तत्वों का कारक है, इसलिए इस युति के दौरान देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है. सीमाओं से जुड़े विवाद, साइबर अटैक, जासूसी या गुप्त समझौतों की खबरें सामने आ सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में अचानक हिंसा, विरोध प्रदर्शन या सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं.
प्राकृतिक आपदाएं और मौसम
राहु-सूर्य की युति के समय मौसम में असामान्य बदलाव देखे जा सकते हैं. तेज गर्मी, तूफान, आगजनी, भूकंप या तकनीकी कारणों से होने वाली आपदाएं बढ़ सकती हैं. सूर्य अग्नि तत्व का प्रतीक है और राहु असंतुलन लाता है, इसलिए प्राकृतिक घटनाएं उग्र हो सकती हैं.
आम जनता पर प्रभाव
इस समय लोगों में भ्रम, डर और गुस्सा बढ़ सकता है. अफवाहें तेजी से फैलती हैं. मानसिक तनाव, अविश्वास और असंतोष का माहौल बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि लोग सच-झूठ की पहचान करें और धैर्य रखें.
ये भी पढ़ें: कुंभ राशि में बुध राहु की युति से बना जड़तत्व योग, तीन राशि का लिए परेशानी
क्या सावधानी रखें
इस अवधि में पारदर्शिता, संयम और जागरूकता बहुत जरूरी है. सरकारों को स्पष्ट संवाद रखना चाहिए और आम लोगों को अफवाहों से दूर रहना चाहिए. सही जानकारी और समझदारी ही इस योग के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकती है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










