Budh Gochar 2022: आज बुध कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें राशियों पर होगा क्या असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Dec 2022 9:21 AM

विज्ञापन

Budh Gochar 2022: ग्रहों के युवराज बुध आज 3 दिसंबर को राशि परिवर्तन कर चुके हैं. जहां कुछ राशियों के बुध गोचर अशुभ प्रभाव लेकर आएगा, वहीं कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनकी जिंदगी बदल जाएगी. आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा बुध गोचर?

विज्ञापन

Budh Gochar 2022: आज यानी 3 दिसंबर, शनिवार को सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है. शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह (Budh Rashi Parivartan 2022) का व्यापार और बुद्धि का कारक माना गया है. साथ ही उन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. बुध गोचर से होने वाले राशि परिवर्तन से जातकों से लाभ और नुकसान होता है. आइये जानें बुध गोचर का किन राशियों पर इसका असर होगा?

मेष राशि

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार बुध राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित होगा. अगर आप साझेदारी में कोई काम करने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको फायदा होगा. साथ ही धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे.

कर्क राशि

बुध का धनु राशि में प्रवेश कर्क राशि वालों के लिए लाभदायी रहने वाला है. वहीं, विद्यार्थियों के लिए ये समय बेहद अनुकूल है. करयिर में तरक्की मिलने की संभावना है. बुध गोचर धन लाभ कराएगा. कारोबार और करियर में भी सफलता मिल सकती है. इस दौरान लव लाइफ अच्छी रहेगी. लव मैरिज करने वाले लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान योजनाओं को गुप्त रखकर काम करने में ही लाभ है.

धनु राशि

बुध राशि परिवर्तन धनु राशि वालों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. इस राशि के लोगों के जीवन में धन प्राप्ति से जुड़े नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा परिवार में सुख-समृद्धि आएगी.

दिसंबर में बुध गोचर का क्या होगा असर?

दिसंबर में बुध के तीन बार राशि परिवर्तन से सभी राशियां प्रभवित होंगी. कुछ राशियों को इस परिवर्तन से लाभ होगा तो कुछ को इससे हानि होगी. बुध के इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि, सिंह राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा. दिसंबर में बुध के तीन बार राशि परिवर्तन होने से इनके व्यापार में वृद्धि होगी. इससे मुनाफा बढ़ेगा. नौकरी से जुड़े लोगों को इस गोचर का कई लाभ होगा. इन राशियों के सुख और ऐशोआराम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. ये लोग किसी मकान या जमीन का सौदा कर सकते हैं. इस माह अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola