ePaper

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 23 December 2025: वृश्चिक राशि वालें आज कार्यस्थल पर रहें सतर्क, सहकर्मी के साथ झगड़ा का योग

Updated at : 23 Dec 2025 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 23 December 2025

आज का वृश्चिक राशिफल 23 December 2025

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 23 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन मंगलवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 23 December 2025: वृश्चिक राशि- आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए आत्मचिंतन, भावनात्मक गहराई और अंदरूनी शक्ति से भरपूर रहेगा है. आज आप अपने मन की गहराइयों में उतरकर कई बातों को स्पष्ट कर पाएंगे. कुछ पुराने अनुभव या भावनाएं उभर सकती हैं. जो आपको कमजोर नहीं बल्कि अधिकमजबूत बनाएंगी. आज लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य की दिशा तय कर सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें.

प्रेम- प्रेम जीवन में भावनात्मक तीव्रता बनी रहेगी. आप और आपका जीवनसाथी गहरे स्तर पर जुड़ाव महसूस करेंगे. किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है. किसी रहस्यमय या प्रभावशाली व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है. भावनाओं को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें.

धन- आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. आय सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना आवश्यक रहेगा. पुराने प्रयासों से धीरे-धीरे लाभ मिलने के संकेत हैं.

कार्यक्षेत्र- कार्यस्थल पर आपकी रणनीतिक सोच और गहराई से किए गए प्रयास सराहे जाएंगे. हालांकि, किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है, जिसे शांति और समझदारी से सुलझाना बेहतर होगा.

स्वास्थ्य- मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है. ध्यान, योग या एकांत में समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

परिवार व आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. आध्यात्मिक रूप से आज का दिन आत्मचिंतन, मंत्र जप या ध्यान के लिए श्रेष्ठ है.

आज का उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. काले तिल या उड़द का दान करें.

संदेश- आज का दिन आपको सिखाता है कि आपकी सबसे बड़ी शक्ति आपकी आंतरिक स्थिरता और आत्मविश्वास है. स्वयं पर भरोसा रखें, रास्ते स्वयं खुलते जाएंगे.

शुभ समय- सुबह 8 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक

शुभ रंग- गहरा लाल

शुभ अंक- 9

वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995

Also Read: Weekly Rashifal 21 to 27 December 2025: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए हानिकारक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा अगला सात दिन

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola