Aaj ka Vrishabh Rashifal 23 March 2024: शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Mar 2024 6:57 AM
Saptahik Vrishabh Rashifal
Aaj ka Vrishabh Rashifal 23 March 2024: आज का वृषभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 23 मार्च 2024 horoscope in hindi : वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
वृषभ- माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा.आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी.इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा.जो लोग विदेश रहते हैं, उन्हें कुछ अच्छा लाभ मिल सकता है.सेहत मजबूत रहेगी.इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है.
लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा और रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी और रोमांस बढ़ेगा. आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी
हेल्थ राशिफल
अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.आराम करने और तनाव दूर करने के लिए समय निकालें, चाहे इसका मतलब ध्यान करना हो या लंबी सैर करना.स्वस्थ भोजन विकल्पों और व्यायाम से अपने शरीर का पोषण करें.
शुभ अंक—4
शुभ रंग—नीला
वृषभ राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या फिर व्यापार में पार्टनर से आपका झगड़ा हो सकता है.कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय पा लेंगे.जो लोग विदेश रहते हैं, उन्हें कुछ अच्छा लाभ मिल सकता है.
शनिवार के दिन करें ये उपाय
अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए इस दिन आपको आर्द्रा नक्षत्र के अधिपति देवता भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए.इस दिन आपको शिव मन्दिर जाकर जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और साथ ही भगवान से अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आपको प्रार्थना करनी चाहिए.इस प्रकार भगवान शिव की उपासना करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी बना रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










