Aaj ka Vrishabh Rashifal 2 april 2024: आज प्रेम प्यार के मामले में आपके खर्चे बढ़ेंगे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Apr 2024 5:31 AM

विज्ञापन

Aaj ka Vrishabh Rashifal 2 april 2024

Aaj ka Vrishabh Rashifal 2 april 2024: आज का वृषभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 2 अप्रैल 2024 horoscope in hindi : वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

वृषभ- आज 2 अप्रैल का दिन वृषभ राशि के लिए फलदायी होगा. आज आपका भाई बहनों से आपका प्रेम बढ़ेगा.वृष को आज व्यापार में फायदा होने के आसार नजर आ रहे हैं. आज आपके पास अच्छी धनराशि भी आएगी. आज आप जीवन में शांति पाने के लिए योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों कि मदद ले सकते हैं. बहुत दिनों से जो कार्य लंबित हैं, उन्हें आज पूरा होने से आप राहत की सांस लेंगे. आज आप सुनें सबकी लेकिन करें वही जो आपकी नजर में सही है.

लव राशिफल

प्रेम संबंधों को लेकर दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.आज आपको सावधान रहने की भी जरूरत है, इस इसलिए आज ऐसा कोई भी काम ना करें जिसके लिए आपको बाद में पछताने कि नौबत आए. ससुराल पक्ष से आपकी अच्छी बनेगी. आज प्रेम प्यार के मामले में आपके खर्चे बढ़ेंगे.आज जो व्यक्ति अपने नए संबंधों की शुरुआत कर रहे हैं तो अपने पार्टनर से मन कि बात कहें, हल्का लगेगा.

शुभ अंक—2,4
शुभ रंग—पिंक, कत्था

Aaj Ka Rashifal,2 अप्रैल 2024

मंगलवार के दिन करें ये उपाय, बढ़ेगी स्मरण शक्ति

हनुमान जी को समर्पित आज मंगलवार के दिन आप सवेरे स्नान करके हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं. फूल अर्पित करें और पीले लड्डुओं का भोग भी लगाएं. इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं.

तरक्की पाने के लिए करें ये उपाय

अगर आप अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, नौकरी, बिजनेस, या छात्र पढ़ाई मेंमें तरक्की चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ-साथ ..ऊं पिंगाक्षाय नमः मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola