वृषभ राशिफल 13 फरवरी 2026: सकारात्मक सोच से मिलेगी करियर में सफलता, जानें सेहत का हाल

Updated at : 13 Feb 2026 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishabh Rashifal

आज का वृषभ राशिफल 13 फरवरी 2026

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 Febuary 2026: आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 Febuary 2026: आज मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का वृषभ राशिफल.

वृषभ राशि (Taurus)- राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में होना करियर में प्रोग्रेस दिलाएगा और चंद्रमा क्लेश खत्म करेगा. घर-परिवार में काफी समय से चल रही अनबन आज खत्म हो जाएगी और शांति लौटेगी. बिजनेस करने वाले युवा आज अपने पार्टनर के साथ नई डील्स पर गंभीर चर्चा करेंगे. अगर आप आज कड़ी मेहनत करेंगे, तो सफलता पक्की है.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र का कुंभ में होना आपके करियर के लिए बहुत लकी साबित होगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और पदोन्नति की बात चल सकती है. बिजनेस करने वाले युवा आज अपने पार्टनर के साथ नई डील्स पर गंभीर चर्चा करेंगे, जिससे भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है.

लव लाइफ: धनु का चंद्रमा आज घर-परिवार में चल रहे पुराने क्लेश को खत्म करेगा, जिससे आपकी लव लाइफ में भी शांति लौटेगी. पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप दोनों मिलकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे. आज का दिन रिश्तों में खोया हुआ विश्वास वापस पाने के लिए सबसे अच्छा है.

हेल्थ: सेहत के मामले में दिन बहुत ही बढ़िया है. शुक्र के प्रभाव से आपके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो रहेगा और आप मानसिक रूप से काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. बस तली-भुनी चीजों से परहेज करें वरना पेट में भारीपन महसूस हो सकता है. आज सुबह की सैर आपको दिन भर तरोताजा रखेगी.

सावधानी: ऑफिस में किसी भी तरह की गॉसिप या दूसरों की बुराई करने से बचें.

उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं और माता लक्ष्मी की पूजा करें.

शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- जामुनी

Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola