तुला राशिफल 14 फरवरी 2026 : आज धन के मामलों में न बरतें लापरवाही, नुकशान होने की संभावना

आज का तुला राशिफल 14 फरवरी 2026
Aaj Ka Tula Rashifal 14 Febuary 2026:आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.
Aaj Ka Tula Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का तुला राशिफल.
तुला राशि (Libra)- शुक्र और राहु की कुंभ में युति आपकी इच्छाओं को पूरा करेगी पर निवेश में सावधानी मांगती है. आज का दिन आपके लिए बहुत पॉजिटिव रहेगा. आप दूसरों की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी. नया फोन, गाड़ी या कोई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में पैसा लगाने वाले आज थोड़ा रिस्क कम लें.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र और राहु की कुंभ में युति आपकी दबी हुई इच्छाओं को पूरा करने वाली है. नया फोन, गैजेट या गाड़ी खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है. हालांकि, शेयर मार्केट या सट्टेबाजी से जुड़े युवाओं को आज मंगल की मकर स्थिति के कारण रिस्क कम लेने की सलाह दी जाती है. दूसरों की मदद करना आपके लिए लकी साबित होगा.
लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर आप बहुत ही पॉजिटिव और उदार रहेंगे. पार्टनर के साथ शॉपिंग या किसी बड़े निवेश की प्लानिंग बन सकती है. शुक्र और राहु का संयोग आपको बहुत अट्रैक्टिव बनाएगा, जिससे पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा. आज का दिन रोमांस के मामले में आपके लिए अब तक का सबसे बेस्ट दिन हो सकता है.
हेल्थ: सेहत के लिहाज से दिन बहुत ही शानदार और फ्रेश रहने वाला है. शुक्र का प्रभाव आपको मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति देगा. हालांकि, राहु के कारण कभी-कभी अजीब सी घबराहट हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको संगीत या अपनी हॉबी का सहारा लेना चाहिए. भरपूर नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं.
सावधानी: सट्टेबाजी या शॉर्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में बड़ी पूंजी न गंवाएं.
उपाय: मंदिर में मिश्री का दान करें और सफेद वस्त्र धारण करें.
शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- जामुनी
Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय
Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




