तुला राशिफल 13 फरवरी 2026: आज खुशियों से भरा रहेगा दिन, पार्टनर के साथ बिताएंगे यादगार पल

Updated at : 13 Feb 2026 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

तुला राशिफल 13 फरवरी 2026:

Aaj Ka Tula Rashifal 13 Febuary 2026: आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 13 Febuary 2026: मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का तुला राशिफल.

आज का राशिफल.

तुला राशि (Libra)- राशि स्वामी शुक्र की राहु के साथ युति आपको ग्लैमर और स्पोर्ट्स में सफलता दिलाएगी. आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. बिजनेस कर रहे युवाओं को आज कोई बहुत बड़ी और सुनहरी डील मिल सकती है. जो युवा स्पोर्ट्स या किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन कोई बड़ा मुकाम हासिल करने वाला है.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र का राहु के साथ होना आपको ग्लैमर, स्पोर्ट्स या क्रिएटिव फील्ड में बड़ी सफलता दिलाएगा. बिजनेस कर रहे युवाओं को आज कोई सुनहरी डील मिल सकती है जो उनकी किस्मत बदल देगी. आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही मजबूती लेकर आ रहा है, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन खुशियों भरा है. पार्टनर के साथ किसी लग्जरी डिनर या मूवी का प्लान बन सकता है. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी खास इंसान से अपने दिल की बात कहने के लिए बहुत लकी है. आज आपकी लव लाइफ में काफी रोमांस और एक्साइटमेंट बना रहेगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन राहु की वजह से नींद आने में दिक्कत हो सकती है. रात को सोने से पहले फोन का कम इस्तेमाल करें. खान-पान में लापरवाही न बरतें, बाहर का जंक फूड आज आपका पेट खराब कर सकता है. योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आज आपके लिए बेस्ट रहेगा.

सावधानी: बहुत ज्यादा दिखावे के चक्कर में फालतू खर्च न करें, बजट का ध्यान रखें.

उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें और माता लक्ष्मी की आरती करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- सफेद

Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola