Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: तुला राशि वालों का आज रहेगा जलवा, बिजनेस में होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ

Updated at : 01 Feb 2026 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

आज का तुला राशिफल 1 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ पूर्णिमा है. अंतरिक्ष में आज ग्रहों की बहुत ही शक्तिशाली स्थिति बनी हुई है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के इस अद्भुत तालमेल से आज 'गजकेसरी योग' और 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण हो रहा है. यह योग आज की पीढ़ी के करियर और रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का तुला राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: तुला राशि (Libra): आज का दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में कुछ रुकावट आने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं. शुक्रदेव आपको सुख देंगे, लेकिन शनि की दृष्टि चुनौतियों का संकेत दे रही है. ऑफिस के कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं, इसलिए अपने काम से काम रखें. पार्टनर के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है.

करियर-बिजनेस: आज आप अपने वर्कप्लेस पर काफी प्रभावशाली रहेंगे और बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे. रियल एस्टेट या सुख-सुविधाओं की चीजों का बिजनेस करने वालों को आज उम्मीद से बढ़कर लाभ मिल सकता है.

लव लाइफ: आज आप करियर और लव लाइफ के बीच थोड़े उलझ सकते हैं, लेकिन शाम तक पार्टनर के साथ तालमेल बैठ जाएगा. आपकी मधुर वाणी आज आपके पार्टनर का दिल जीत लेगी और घर में भी खुशी का माहौल रहेगा.

स्वास्थ्य: आज काम के बोझ की वजह से आपको नींद की कमी महसूस हो सकती है, जिसका असर आपके चेहरे की चमक पर पड़ेगा. संतुलित दिनचर्या अपनाएं और तनाव को खुद पर हावी न होने दें वरना ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

सावधानी- प्रॉपर्टी के पेपर और घर के झगड़ों में न पड़ें.

उपाय- मंदिर में इत्र दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें.

शुभ अंक-1
शुभ रंग- सफेद

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Also Read: Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola