Aaj Ka Tula Rashifal 04 Febuary 2026: शुक्र-मंगल का प्रभाव से सुख और संपत्ति में होगी भारी बढ़ोतरी, बुध खोलेंगे कमाई के नए रास्ते

आज का तुला राशिफल 04 फरवरी 2026
Aaj Ka Tula Rashifal 04 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ग्रहों का सेटअप काफी दिलचस्प है. सूर्य, मंगल और शुक्र की तिकड़ी मकर राशि में है, जो करियर में फोकस बढ़ाएगी. बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कम्युनिकेशन और आइडियाज में नयापन आएगा. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में है, जिससे मन थोड़ा विद्रोही हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि और राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Tula Rashifal 04 Febuary 2026: तुला (Libra): शुक्र और शनि की स्थिति आपको फिजूलखर्ची रोकने और गुरुओं से सीखने की सलाह देती है. आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी. बिजनेस या किसी डील को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना है, तो अपने भाई-बहनों या करीबियों से सलाह जरूर लें. स्टूडेंट्स को अगर पढ़ाई में दिक्कत आ रही है, तो अपने मेंटर्स या टीचर्स की मदद लेने में संकोच न करें.
करियर-बिजनेस: बुध का पंचम (कुंभ) में आना आपकी लॉजिकल पावर और टैलेंट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. IT और क्रिएटिव फील्ड के युवाओं के लिए दिन जैकपॉट है. चौथे भाव के ग्रहों के कारण प्रॉपर्टी या ऑटोमोबाइल बिजनेस से जुड़े लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है.
लव लाइफ: लाभ भाव में चंद्रमा-केतु के कारण किसी दोस्त की वजह से लव लाइफ में गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए बाहरी लोगों की सलाह न लें. शुक्र की कृपा से मैरिड लाइफ सुखद रहेगी, लेकिन अविवाहित लोगों को प्रपोज करने के लिए आज का दिन टाल देना चाहिए.
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन घुटनों या जोड़ों में हल्का दर्द परेशान कर सकता है. बुध के प्रभाव से आपकी त्वचा में निखार आएगा, बस भरपूर नींद लें और तनाव को खुद पर हावी न होने दें.
सावधानी: दोस्तों के साथ पैसों का लेन-देन आज न करें.
उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें.
शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- केसरिया
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




