आज का वृश्चिक राशिफल 22 अगस्त, जानें आज आप किस कारण से तनाव महसूस करेंगे

Aaj Ka tula, libra rashifal (Horoscope Today) 22 August 2020: आज शनिवार 22 अगस्त 2020 है. तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
आज गणेश चतुर्थी है. इसी दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था. आज देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज भगवान गणेश का उत्सव भारत के कई इलाकों में 10 दिनों तक मनाया जाएगा. आज घर-घर गणपति बप्पा पधारेंगे. आज गणेशजी को आरती, कथा, मंत्र, भजन से स्वागत किया जाएगा. भक्त गणपति को घर लाकर विराजमान करने से लेकर उनके विसर्जन को भी धूमधाम से करते हैं. गणेश उत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दशी तक यानी दस दिनों तक चलता है, इसके बाद चतुर्दशी को इनका विसर्जन किया जाता है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को अत्यंत ही पूजनीय माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी का नाम किसी भी कार्य के लिए पहले पूज्य है, इसलिए इन्हें ‘प्रथमपूज्य’ भी कहते हैं. इस अवसर पर आइये जानते हैं गणेश चतुर्थी का दिन कैसा रहेगा तुला राशि के लिए
तुला : कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिलाजुला साबित रहेगा. व्यापार में पारिवारिक स्थितियों के कारण तनावपूर्ण माहौल रहेगा. आपके मन में बहुत सी बातों को लेकर चिंताएं लगी रहेंगी. आप बेचैनी का अनुभव करेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.
शुभ अंक—1, शुभ रंग—भूरा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




