Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: सिंह राशि के युवाओं का बढ़ेगा अनुशासन, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ पूर्णिमा है. अंतरिक्ष में आज ग्रहों की बहुत ही शक्तिशाली स्थिति बनी हुई है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के इस अद्भुत तालमेल से आज ‘गजकेसरी योग’ और ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है. यह योग आज की पीढ़ी के करियर और रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का सिंह राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: सिंह राशि (Leo): आज आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. ऑफिस में आप अधिकारियों के प्रिय बनेंगे. क्योंकि आपकी राशि में केतु की मौजूदगी और सूर्यदेव आपको अनुशासन में रहने की सीख देंगे. हालांकि, कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, जिससे आपको बचना होगा. स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई की समस्याओं पर खुलकर बात करनी होगी.
करियर-बिजनेस: करियर में आज भागदौड़ अधिक रहेगी पर शाम तक मेहनत का मीठा फल मिल जाएगा. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपने बिजनेस सीक्रेट्स किसी से शेयर न करें और अपनी वर्किंग स्टाइल को गुप्त रखें.
लव लाइफ: केतु की आपकी राशि में मौजूदगी थोड़ा अकेलापन महसूस करवा सकती है, लेकिन पार्टनर का सपोर्ट आपको इससे बाहर निकालेगा. आज आप दिखावे के बजाय सादगी से अपने प्यार का इजहार करना पसंद करेंगे.
स्वास्थ्य: केतु का प्रभाव आज आपको थोड़ा आलसी बना सकता है, जिससे वर्कआउट करने का मन नहीं करेगा. हृदय संबंधी किसी भी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें और ताजे फलों का सेवन बढ़ाएं.
सावधानी- अपनी सेहत और विरोधियों की चाल पर नजर रखें.
उपाय- सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- नीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










