सिंह राशिफल 07 फरवरी 2026: रोज डे पर पार्टनर से हो सकता है विवाद, वाणी पर रखें संयम

आज का सिंह राशिफल 07 फरवरी 2026
Aaj Ka Singh Rashifal 07 Febuary 2026: आज 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. ग्रहों की स्थिति देखें तो मकर राशि में सूर्य-मंगल की युति अनुशासन और साहस दे रही है, जबकि कुंभ राशि में बुध-शुक्र-राहु का त्रिग्रही योग तकनीकी प्रगति और आकर्षण बढ़ा रहा है. चंद्रमा का कन्या से तुला राशि में जाना मानसिक संतुलन और रिश्तों की ओर युवाओं का ध्यान खींचेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 07 Febuary 2026: सिंह राशी (Leo)- केतु की आपकी राशि में मौजूदगी और मकर के ग्रहों का दबाव खर्चों को बढ़ाएगा. आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है. आप कुछ महंगी या गैजेट जैसी चीजों पर फिजूल पैसा खर्च कर सकते हैं. ऑफिस या काम की जगह पर पैसों की थोड़ी किल्लत महसूस हो सकती है, इसलिए अपना बजट संभालकर चलें.
करियर-बिजनेस: केतु की आपकी राशि में मौजूदगी और मकर के ग्रहों का दबाव करियर में चुनौतियां ला सकता है. ऑफिस में फंड्स या संसाधनों की किल्लत महसूस हो सकती है. आज नया गैजेट या महंगी मशीनरी खरीदने से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है और काम में रुकावट आ सकती है.
लव लाइफ: केतु का प्रभाव मन में विरक्ति पैदा कर सकता है, जिससे आप पार्टनर से दूरी महसूस करेंगे. खर्चों को लेकर पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें और एक-दूसरे की वित्तीय सीमाओं का सम्मान करें.
हेल्थ: मानसिक तनाव और नींद की कमी से सेहत गिर सकती है. केतु के कारण पैरों या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. सात्विक आहार लें और रात को जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि दिमाग को पर्याप्त आराम मिल सके.
सावधानी: आज का दिन काफी खर्चीला है, इसलिए क्रेडिट कार्ड के बेतरतीब इस्तेमाल से बचें.
उपाय: सूर्य देव को जल दें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ अंक-7. शुभ रंग– नारंगी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!
Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




