ePaper

Aaj 28 November 2024 Ka Rashifal: कन्या राशि वालों को पैसों की कमी देखने को मिल सकती है, जानें आज 28 नवंबर 2024 का राशिफल

Updated at : 28 Nov 2024 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 November 2024

Aaj Ka Rashifal 28 November 2024

Aaj Ka Rashifal 28 November 2024: आज गुरुवार 28 नवंबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव लेकर आएगा. जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 28 November 2024: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों का पालन करने वाले लोग राशिफल के प्रति गहरी रुचि रखते हैं. वे यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है. आज गुरुवार  28 नवंबर 2024 का राशिफल ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.  इसके माध्यम से जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, प्रेम, धन-धान्य, समृद्धि, परिवार, व्यवसाय और नौकरी से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है. जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष: व्यापार में आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक मोर्चे पर सुधार आएगा. व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है. सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. किसी को आज उधार ना दें. पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे.
शुभ अंक—1, शुभ रंग— सफेद

Aaj Ka Panchang: आज 28 नवंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय

वृषभ: कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान कम होगा. नकारात्मक सोच को अपने दिमाग पर हावी न होने दें. सकारात्मक सोच रखें, तभी सफलता मिलेगी. बेहतर होगा छुटटी लेकर आज ऐसी चीजों को करने की कोशिश करें, जिनसे आपको ख़ुशी प्राप्त हो सके. यात्रा से आपको मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है.
शुभ अंक— 3, शुभ रंग— नीला

मिथुन: आज आपकी कोशिश अपने अधूरे कार्य को पूरे करने की होगी. आपका ज्यादा से ज्यादा समय भविष्य की योजना बनाने में जायेगा. व्यर्थ की चिंता करके आप अपना कीमती समय ना बर्बाद करें. आपको अपने जीवनसाथी को थोड़ा ज़्यादा समय देने की ज़रुरत है. शाम को अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
शुभ अंक— 6, शुभ रंग— पीला

कर्क: आप आज ख़ुद को रोजाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे. पर्याप्त आराम करें और अपने खान—पान पर भी ध्यान दें. आज आपको अपने जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा,जिससे आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी. अपने किसी नज़दीकी रिश्तेदार या फिर दोस्त के साथ अच्छा समय बिताने का योग है. आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहने वाला है.
शुभ अंक—7, शुभ रंग— बैंगनी

सिंह: कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव अधिक रहेगा. व्यापार में आज आपको सोच—समझकर फैसला लेने की जरूरत है. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है. पारिवारिक जीवन मंगलमय रहेगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता अधिक रहेगी आपको. विदेश में रहने वाले रिश्तेदार से कोई शुभ सूचना मिल सकती है.
शुभ अंक—7, शुभ रंग— क्रीम

कन्या: कार्यक्षेत्र में आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. वाणी पर संयम रखें. आर्थिक मोर्चे पर आज हालात कुछ कठिन रह सकते हैं. प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा. पैसों की कमी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है. सेहत को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है.
शुभ अंक— 7, शुभ रंग— लाल

तुला: आज आप अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे. आपकी मेहनत रंग लाएगी. मुमकिन है घर में पैसों से जुड़े मामलों को लेकर कुछ अनबन हो. आपको धैर्य से काम लेना होगा. बच्चों को आज आप ज्यादा समय दें. व्यर्थ के किसी विवाद का हिस्सा ना बनें.
शुभ अंक—6, शुभ रंग— सफेद

वृश्चिक: लम्बे समय से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रह रहा है. बेहतर होगा पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आप अपने किसी ख़ास मित्र की सहायता ले. कोर्ट—कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी. आज स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है. खान—पान में कोई लापरवाही न बरतें.
शुभ अंक—1, शुभ रंग— हरा

धनु: आज आप कुछ सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करेंगे. जीवनसाथी के साथ अधिक समय ना गुजार पाना आप दोनों के बीच तनाव की वजह बन सकता है. आज आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं. व्यापार में शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरूरत है.
शुभ अंक— 5, शुभ रंग— काला

मकर: आज आपका दिन बेहद शानदार जाने वाला है. कार्यक्षेत्र से आज अवकाश लेकर परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. व्यापार में धन लाभ का संयोग है. आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा संभलने की जरूरत है. खर्च की अधिकता तो रहेगी, लेकिन आपको अपनी समझदारी से काम लेना है. आज किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं.
शुभ अंक—7, शुभ रंग— नीला

कुम्भ: आज आप कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे. सहकर्मी से मिल कर कार्य करें अन्यथा तनाव होने की संभावना है. व्यस्तता अधिक होने के बावजूद पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. अचानक किसी खास मित्र से मुलाकात होने पर मन में प्रसन्नता होगी. भौतिक वस्तु की खरीदारी सोच—समझकर करें. नुकसान हो सकता है.
शुभ अंक—3, शुभ रंग— नारंगी

मीन: आज आपको स्वयं को शांत रख कर धैर्य से काम लेने की जरूरत है. आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आज आपको रिश्तों को संभालने के लिए काफी काम करने की जरूरत है. जीवनसाथी से छोटी सी बात पर भी बड़ा मतभेद उत्पन्न हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक— 5, शुभ रंग— भूरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola