Aaj Ka Rashifal,29 जुलाई 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jul 2023 6:38 AM
Aaj Ka Rashifal, 29 जुलाई 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal,29 जुलाई 2023: आज तारीख है 29 जुलाई 2023 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Rashifal, 29 जुलाई 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे. जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी. दौड़धूप अधिक रहेगी. बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें. बनते कामों में देरी होगी. आज के दिन ठीक नही रहेगा हनुमान मंदिर अवश्य होकर आए और हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाये. आपके ऊपर जो संकट मंडरा रहे हैं वे सब दूर होंगे.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 29 जुलाई, विचारों का तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी होगा
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा.मन में जो बात हैं वह आज अपने माता-पिता से कह डाले क्योंकि आज का दिन उसके लिए शुभ हैं और इससे आपकी समस्या भी दूर हो जाएगी.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 29 जुलाई, डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो रोग बड़ा हो सकता है
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.आज के दिन नतीजों की चिंता किए बिना कार्य करेंगे तो परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे. इसलिये अपने कर्म पर ध्यान ध्यान दे और फल की चिंता ना करे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है. विरोध होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. बाहर जाने की योजना बनेगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा. यदि किसी मित्र के साथ कोई गलतफहमी चल रही हैं तो उससे आज पर्दा उठ जाएगा और आप दोनों का मन प्रसन्नचित्त होगा.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 29 जुलाई, जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. लापरवाही न करें. किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है. मानसिक क्लेश होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.घर में किसी चीज़ पर गहन विचार-विमर्श हो सकता हैं जिसमे आपकी राय भी मायने रखेगी. उस समय ध्यान रखे कि आप बात करते समय ज्यादा उत्तेजित न हो.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक : 5
Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 29 जुलाई, प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव मिल सकता है
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है. सत्संग का लाभ मिलेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. घर-बाहर सुख-शांति रहेगी.अपने व्यापार को निजी जीवन से अलग रखने का प्रयास करे अन्यथा रिश्तों में दूरियां और बढ़ेगी जो बाद में आपके लिए बुरा हो सकता हैं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 29 जुलाई, आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग प्राप्त होगा
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. योजना फलीभूत होगी. कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है. नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे. मातहतों का सहयोग मिलेगा. पूरा दिन व्यस्त रह सकता हैं और शाम के समय आराम मिलेगा. अनजान व्यक्ति से अपने मन की बात साँझा करने से बचे अन्यथा यह आपके लिए उल्टा पड़ेगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 29 जुलाई, आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने का योग है. मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी. परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती हैं या कोई और खुशी हो सकती हैं जिस कारण सभी का मन आनंदित रहेगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 29 जुलाई, आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं.दिन में पेट दर्द की शिकायत रह सकती हैं. इसलिये बाहर का खाना खाने से बचे और घर का पौष्टिक खाना ही खाएं. छात्रों को आज कुछ अच्छा समाचार मिलेगा.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 29 जुलाई, हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं. ऐसे में सावधानी अवश्य बरते.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 7
Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 29 जुलाई, कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है. घर में मेहमानों का आगमन होगा. व्यय होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. बड़ा काम करने का मन बनेगा.आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. जहाँ एक ओर आपको बिज़नेस में लाभ मिलेगा तो वही नौकरी करने वालो से भी उनके बॉस खुश नज़र आएंगे.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 29 जुलाई, अपने मन की रणनीति को दूसरों को बताएंगे
मेहनत का फल मिलेगा. सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा.अपनी वाणी पर संयम बनाए रखे क्योंकि लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल लेंगे और शत्रु बन जायेंगे. इसलिये किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से भी बचे.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 29 जुलाई, पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरूरत है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










