Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: मिथुन राशि वालों को व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 8 सितंबर का राशिफल
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Sep 2025 7:42 AM
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज बारह राशियों पर विशेष प्रभाव डाल रही है. कुछ को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना होगा. प्रेम जीवन और आर्थिक स्थिति में भी कई उतार-चढ़ाव संभव हैं. पढ़ें आज 8 सितंबर 2025 का राशिफल ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से विस्तार में
Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: आज 8 सितंबर 2025 का दिन बारह राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. कहीं रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी तो कहीं कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से कई राशि वालों के लिए शुभ समय रहेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.
मेष
आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. काम में अच्छे परिणाम और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और व्यापार में पुराने रिश्तों से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल
वृषभ
मेहनत का फल आज दिखाई देगा. कार्यक्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. व्यापार में नई साझेदारियों से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में विश्वास और मजबूती आएगी.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी
मिथुन
नए प्रोजेक्ट शुरू करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रयास रंग लाएंगे और सम्मान मिलेगा. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश में सतर्क रहें. पारिवारिक जीवन में खुशी और सामंजस्य रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम संबंध मजबूत होंगे.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा
कर्क
मिला-जुला दिन रहेगा. कार्यस्थल में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी. व्यापार में रुकावटें संभव हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में मतभेद हो सकते हैं, संवाद बनाए रखें. स्वास्थ्य में पेट की समस्याओं से बचें. प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन बातचीत से सुधार होगा.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद
सिंह
नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दिन गुजरेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. व्यापार में पुराने सहयोगियों से फायदा मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशी बनी रहेगी, स्वास्थ्य सामान्य. प्रेम जीवन में समझ और प्यार बढ़ेगा.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
कन्या
थोड़ा चुनौतीपूर्ण दिन. कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखें. बड़े निवेश से पहले सोच-समझ लें. पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, शांत रहें. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी. स्वास्थ्य सामान्य, मानसिक तनाव से बचें. प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी, धैर्य रखें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
तुला
अच्छे परिणाम वाला दिन. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी. व्यापार में नए अवसर लाभकारी होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत. पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल. स्वास्थ्य सुधार होगा. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
वृश्चिक
मिला-जुला दिन. कार्य में कठिनाइयाँ आ सकती हैं, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी. व्यापार में पुराने कर्ज चुकता हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी हो सकती है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
धनु
मनोबल ऊँचा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई परियोजनाएँ शुरू हो सकती हैं. व्यापार में मुनाफा संभव. पारिवारिक जीवन में शांति और मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में सहयोग बढ़ेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
मकर
सफलता से भरा दिन. नई जिम्मेदारियाँ और व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार. पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य. प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला
कुंभ
बहुत अच्छा दिन. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे. व्यापार में लाभकारी अवसर मिलेंगे. परिवार में सामंजस्य और सम्मान रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
मीन
सफलता और लाभ का दिन. कार्य और व्यापार में प्रगति. पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल. आर्थिक स्थिति मजबूत. स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त. प्रेम संबंधों में समझ और विश्वास बढ़ेगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










