वृश्चिक राशि वालों का भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 16 मई 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 May 2025 6:56 AM
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025
Aaj Ka Rashifal 16 may 2025: आज तारीख है 16 मई 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज रविवार 16 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा.आपके मान सम्मान बढ़ेगा.आज कुछ मामलों में आपसी मनमुटाव सम्भव है.बेहतर होगा छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ न बनाएं.कई अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे.
शुभ अंक—1 शुभ रंग— लाल
आज 16 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
बृष-
आज काम धंधे के लिए पूरा दिन अनुकूल है पदोन्नति होने की भी सम्भावना है.आप अपने घरेलू जीवन को लेकर चिंतित रह सकते हैं.आप परिजनों के वैमनस्य से दुखी हो सकते हैं.आज किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोर्ट्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी.
शुभ अंक—3 शुभ रंग— भूरा
मिथुन-
आज आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है.दोपहर के बाद का समय और बेहतर रहेगा.आज वाणी पर संयम रखते हुए आगे बढे.साथ ही बेवजह के खर्चों से भी बचना जरूरी होगा.आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे.
शुभ अंक—7 , शुभ रंग— सफेद
कर्क-
नौकरी पेशा लोगों के लिए शुभ दिन है.बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा.आज बेवजह के कानूनी मामलों में न उलझें अन्यथा समय और धन दोनो का अपव्यय होगा.आज कार्यस्थल की राजनीति स्वस्थ रूप में रहेगी और पर्तिस्पर्धा आपको आगे बढ़ाएगी.अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें.
शुभ अंक—9 शुभ रंग— ग्रे
सिंह-
आज व्यवसायियों को मेहनत करते रहना होगा.क्योंकि बिना मेहनत अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगे.आज परिजनों के बर्ताव में कुछ फर्क रह सकता है.मन में असुरक्षा की भावना जाग सकती है.आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाये रखना होगा.
शुभ अंक— 6 शुभ रंग— गुलाबी
कन्या-
आज आप मेहनत करेंगे तो मेहनत रंग लाएगी.आर्थिक मामलों के लिए दिन उत्तम रहेगा.आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं.आज अदालती मामलों में पड़ने से यथा सम्भव बचें.अत:बुरी आदतों से परहेज करें.आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— ग्रे
तुला-
आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा.माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. भाई बहनों का सहयोग मिलेगा.आज कुछ समय के लिए ना उलझें.स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या लगातार बनी हुई है. अपने खान-पान और रहन-सहन को नियमित और संतुलित रखें.
शुभ अंक—3 शुभ रंग— सफेद
वृश्चिक-
आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है.आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है.ज़मीन – जायदाद के मामलों में यदि विवाद की सम्भावना बन रही है.
शुभ अंक—5 शुभ रंग— नारंगी
धनु-
आज आपको अचानक धन लाभ होगा. कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है.आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है.वाहन सावधानी से चलाये.आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा.
शुभ अंक:1 शुभ रंग: पीला
मकर-
आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है.धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा योग है.आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— बैंगनी
कुम्भ-
आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे.आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते है अतः ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेगें तो उचित होगा.
शुभ अंक—6, शुभ रंग— मैरून
मीन-
विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी रहेगा.नौकरी,शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है.आज यात्रा से पहले अपने वाहन को भली-भांति जांच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है.आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी.
शुभ अंक—9 शुभ रंग— हल्का हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










