Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: मेष, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2025 6:05 AM
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज तारीख है 5 जून 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष राशि
आपकी कुछ आदतों ने अपनों से दूरी बढ़ा दी है. समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में सुधार करना जरूरी है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नए संपर्क बन सकते हैं.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला
यहां देखें आज 5 जून 2025 का ये है पंचांग
वृषभ राशि
परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर किसी विशेष व्यक्ति की ओर आकर्षण संभव है. भाग्य आपका साथ देगा. आत्मविश्वास और प्रसन्नता के साथ कार्य करें, सफलता निश्चित है.
शुभ अंक – 2 | शुभ रंग – हरा
मिथुन राशि
नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. कान से जुड़ी समस्या हो सकती है. बेवजह के विवादों से दूर रहें. नौकरी में बदलाव संभव है. राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.
शुभ अंक – 3 | शुभ रंग – हरा
कर्क राशि
आर्थिक मामलों में समाधान के संकेत हैं. जिनकी आपने मदद की थी, वही विरोध कर सकते हैं. पसंदीदा काम मिलने से मन खुश रहेगा. सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, मानसिक अशांति बनी रह सकती है.
शुभ अंक – 4 | शुभ रंग – लाल
सिंह राशि
विचारों में मतभेद दूर होंगे और मन की बात कहने का अवसर मिलेगा. व्यापार में नए सौदे लाभकारी साबित होंगे. रुके कामों में अभी थोड़ा समय लग सकता है. मांगलिक खर्चा संभव है.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला
कन्या राशि
पुरानी बातों को पीछे छोड़कर संबंधों की नई शुरुआत करें. आपकी तरक्की से कुछ लोग असहज हो सकते हैं. विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें.
शुभ अंक – 6 | शुभ रंग – नीला
तुला राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मन में दुविधा बनी रहने से तनाव महसूस कर सकते हैं. उधार दिया धन वापस मिलने में संदेह है. मित्रों से सहयोग मिलेगा. यात्रा शुभ रहेगी.
शुभ अंक – 7 | शुभ रंग – सफेद
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं. कार्यों में हो रही देरी चिंता का कारण बनेगी. नई तकनीक कारोबार में लाभ दिलाएगी. बहनों से मतभेद हो सकता है, पर धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी.
शुभ अंक – 8 | शुभ रंग – लाल
धनु राशि
धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे. धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. घर में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी. दोस्तों से जरूरी मुद्दों पर चर्चा संभव है.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला
मकर राशि
रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक – 6 | शुभ रंग – आसमानी
कुंभ राशि
नई योजनाओं में निवेश सोच-समझकर करें. संपत्ति विवाद अभी सुलझ नहीं पाएंगे. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. नए संबंध आपकी पहचान और प्रतिष्ठा को बढ़ा सकते हैं. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं.
शुभ अंक – 2 | शुभ रंग – नीला
मीन राशि
नई शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें. निवेश करते समय सतर्क रहें. दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं, आत्मनिर्भर बनें. पढ़ाई के लिए कर्ज लेने की संभावना है.
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










