Horoscope Today, 9 सितंबर 2021: आज कर्क-सिंह समेत इन 5 राशि वाले रहे सतर्क, हानि का योग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2021 10:30 AM
जाने अपना दैनिक राशिफल in hindi : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
मेष– आज यात्रा मनोरंजक रहेगी. कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. समय अनुकूल है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. जल्दबाजी न करें.
वृषभ- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी. आत्मसम्मान बना रहेगा. व्यापार लाभदायक रहेगा. घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा.
मिथुन- आज मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा. मेहनत का फल मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें. कारोबार ठीक चलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य अनुकूल है. समय का लाभ लें.
कर्क- आज विवाद को बढ़ावा न दें. कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. आय बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. जोखिम न लें.
सिंह- आज रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें.
कन्या- आज स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे. किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. भाग्य अनुकूल है. व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. शत्रुओं का पराभव होगा. किसी व्यक्ति की बातों में न आएं. प्रसन्नता रहेगी.
तुला- आज किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार लाभदायक रहेगा. पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है. शारीरिक कष्ट संभव है. जल्दबाजी से हानि होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. धन प्राप्ति सुगम होगी.
वृश्चिक- आज चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें. किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यापार ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा.
धनु- आज तीर्थ दर्शन की योजना फलीभूत होगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. आत्मशांति रहेगी. यात्रा संभव है. व्यापार ठीक चलेगा. संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे. नौकरी में चैन रहेगा. दूसरों की जवाबदारी न लें. थकान रह सकती है.
मकर- आज कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाजी से बचें. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.
कुंभ- आज डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें. व्यापार लाभदायक रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. चोट व रोग से कष्ट संभव है.
मीन- आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. फालतू खर्च होगा. किसी के व्यवहार से क्लेश होगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. आय में निश्चितता रहेगी. नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा. सहकर्मी साथ नहीं देंगे. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










