Aaj 7 December 2024 Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को वाहन दुर्घटना का भय रहेगा, जानें आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Dec 2024 6:58 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 7 December 2024: आज शनिवार 7 दिसंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा, जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 7 December 2024: ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है.7 दिसंबर को शनिवार का दिन है.आइए, जानते हैं कि 7 दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष- आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटनाओं या शल्य चिकित्सा की संभावना बनी हुई है. किसी भी कार्य को विशेष सावधानी के साथ करें.

वृष-आपके कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति देखने को मिलेगी. आपके द्वारा निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और उद्योग-धंधे में सफलता प्राप्त होगी. अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

मिथुन- सरकारी स्तर पर धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं. जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग और सुख प्राप्त होगा. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

कर्क-अनायास काम बनेंगे.आर्थिक स्थिति सुधरेगी,मान-सम्मान मिलेगा. नये लोगों से सम्पर्क,महिला मित्र के माध्यम से लाभ,शुभ समाचार मिलेगा.गृह-भूमि-वाहन का सुख,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

सिंह- इस समय नया कार्य आरंभ न करें. आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे मन में चिंता और भय उत्पन्न होगा. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. मेहनत का फल अवश्य मिलेगा.

कन्या- आप व्यापार और कार्यक्षेत्र की चिंताओं से मुक्त होंगे. जीवनसाथी के साथ मतभेदों का समाधान होगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और मानसिक शांति के साथ-साथ उत्तम गृह सुख भी प्राप्त होगा.

तुला-आपके द्वारा सोचे गए कार्यों की संख्या कम हो सकती है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन आर्थिक समस्याएं हल होंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा.

वृश्चिक- बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा और धन अर्जन के प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त होगी. राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी, मान-सम्मान, यश और कीर्ति में भी बढ़ोतरी होगी. घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

धनु-आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत देगा. निराशा दूर होगी, विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, और बिगड़े हुए कार्य बनेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी. परिवार में भी सुखद वातावरण रहेगा.

मकर- आस-पड़ोस और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में कुछ बेहतर होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी.

कुंभ-आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, जिससे शारीरिक कष्ट हो सकता है. वाहन दुर्घटना का भय बना रहेगा, और खर्च में वृद्धि होगी. किसी नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से आप इसे सुलझा लेंगे. संतान से संबंधित समस्याएं हल होंगी, और बकाया राशि की प्राप्ति होगी.

मीन- मिश्रित परिणाम मिलेंगे, आय में कुछ कमी आ सकती है, फिर भी आय के साधन जीवनयापन के लिए पर्याप्त रहेंगे. भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में कठिनाइयाँ आ सकती हैं और स्वजन तथा मित्रों के साथ मनमुटाव संभव है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola