Aaj Ka Rashifal, 6 जनवरी 2024: मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए ऐसा रहेगा दिन, पढ़ें आज राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jan 2024 8:36 AM
Aaj Ka Rashifal, 6 जनवरी 2024 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal, 6 जनवरी 2024: आज तारीख है 6 जनवरी 2024 2023 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Rashifal, 6 जनवरी 2024: मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए ऐसा रहेगा दिन, पढ़ें आज राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा नहीं रहेगा. ऐसे में यदि आपने समझदारी से काम नहीं लिया तो स्थिति भयावह हो सकती है. ऐसे में बुद्धिमता का परिचय दे.जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. फालतू खर्च होगा.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि के प्रेम जीवन के लिए दिन है कमजोर, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापारी आज के दिन अपने काम या दुकान में खर्चा अधिक करेंगे. आय उतनी नही होगी लेकिन कुछ अच्छे समझौते हो सकते है जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होंगे.चिंता बनी रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आपकी अपने प्रेमी के साथ विवाह की बात चल रही है तो वह अटक सकती है. घर के किसी सदस्य को आपका रिश्ता मंजूर नहीं होगा और उसके द्वारा इसमें दरार डालने का प्रयास किया जाएगा.बेवजह तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. फालतू बातों पर ध्यान न दें. मेहनत अधिक व लाभ कम होगा.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे है तो मन असंतुष्ट रहेगा और पढ़ाई में मन कम लगेगा. स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रह सकते है.घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें.लेन-देन में जल्दबाजी न करें. फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वाले वाहन संभलकर चलाएं, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंगल लोगों का अपने ही किसी दोस्त के परिवार के किसी सदस्य पर आकर्षण का भाव आएगा लेकिन वे उनसे कह नहीं पाएंगे. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. जल्दबाजी न करें. पुराना रोग उभर सकता है.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
Also Read: Leo Horoscope Today: कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए साल का पहला दिन, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में कई प्रकार की परेशानियाँ आएँगी लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वह सुलझ जाएगी. हालाँकि ऑफिस में आपके काम को लेकर प्रशंसा होगी और सहकर्मियों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जो काम के बोझ को थोड़ा कम कर देगा.यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका कोई अपना या मित्र आपसे ऐसी बात कहेगा या साँझा करेगा जिस कारण मानसिक तनाव रह सकता है. यह तनाव आगे चलकर बढ़ सकता है. इसलिये बेहतर रहेगा कि आप उसे सुलझाने का प्रयास करे या किसी अन्य के साथ इस बात को सांझा करे. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रह सकते है. व्यापारी शाम के समय में लेनदेन के समय सावधानी बरते.फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यदि आप विवाहित है तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा. दोनों साथ मिलकर अपने परिवार वालों के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे.नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं.पुराना रोग उभर सकता है. लापरवाही न करें.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
परिवार में कोई कलह चल रही है तो वह सुलझ तो जाएगी लेकिन कोई नयी बाधा आ सकती है. यदि आपका भाई आपसे नाराज़ चल रहा है तो आज उसके साथ बातचीत करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. व्यापार में लाभ होगा.दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. अपने काम पर ध्यान दें. लाभ होगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों को यात्रा करनी पड़ेगी, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते है तो आज के दिन नए ग्राहक हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने उस ओर ध्यान नहीं दिया तो वे हाथ से निकल भी सकते है.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि को सावधानी बरतनी चाहिए, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
फैशन या मीडिया के क्षेत्र में है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और कुछ ऐसे अवसर हाथ में आएंगे जो सामान्य तो लगेंगे लेकिन उन पर काम करने से आपको आगे के लिए एक अच्छा अनुभव मिलेगा.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










