ePaper

Aaj Ka Rashifal 5 June 2024: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा शुभ या अशुभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Updated at : 05 Jun 2024 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
आज का राशिफल 5 जून 2024

आज का राशिफल 5 जून 2024

Aaj Ka Rashifal 5 June 2024: आज तारीख है 5 जून 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 5 June 2024 मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ टेंशन भरा रहने वाला है. आज आपको सतर्क रहने की जरुरत है. आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी कि किसी बात से नाराज रहेंगे. आज का दिन छात्रों के लिए बेहतरीन रहने वाला रहेगा.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- जामुनी

वृषभ राशि- आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा. आज परिवार के सदस्यों के सहयोग मिलने से आप किसी नई गाड़ी को अपने घर ला सकते हैं. आपको आज अपने माता- पिता की पूरी तरह सेवा करने की जरुरत रहेगी.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- नारंगी

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आज का दिन विद्यार्थियों को किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में जीत दिलवाने के लिए रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे. आप अपने जीवन में अनुशासन को बनाए रखें. आपको किसी से लेनदेन नहीं करना होगा.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल

कर्क राशि- आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगा. आपको अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करना बेहतर रहेगा. आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे. संतान की संगति को देखकर आपको हैरानी होगी.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- मैरून

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा. आप अपने किसी करीबी से ज्यादा बातचीत ना रखें. लापरवाही से किसी कार्य को ना करें. पारिवारिक संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- आसमानी

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का विश्वास जीतना होगा. आर्थिक मामलों में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. आपको अपने रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देना होगा.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- भूरा

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आपको किसी विपक्ष के व्यक्ति से सावधान रहना होगा. आपको अनुशासन व नियमों का ध्यान रखकर ही किसी भी कानूनी कार्य को करना होगा. आप लेन-देन के मामले में आज सावधानी बरतें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी. आपको किसी नई योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- बैंगनी

Also Read: Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब है, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस दिन का महत्व

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. सामाजिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा. आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होगा. आपकी किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको तालमेल कर बोलना बेहतर रहेगा.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- पीला

मकर राशि- आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा. आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी. पिताजी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं. आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि- आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपको आज अपनी सहनशीलता को बढ़ाना होगा. आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर पूरा फोकस बनाए रखें. आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- केसरिया

मीन राशि- आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आज परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे. आप अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखें. आप कुछ रुके हुए कार्य पर भी पूरा जोर देंगे. आपको किसी के बातों में आकर कोई काम नहीं करनी है.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- सफ़ेद

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola