Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, जानें आज 3 मार्च 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 March 2025
Aaj Ka Rashifal 3 March 2025: आज तारीख है 3 मार्च 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 3 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- उच्च शिक्षा के छात्रों को अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी, प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्चाधिकारियों के साथ अनावश्यक विवाद और उलझन की संभावना है, जिससे नए पद और अधिकार प्राप्त करने में देरी हो सकती है. आपको अपने सहयोगियों से समर्थन प्राप्त होगा.
Aaj Ka Panchang: आज 3 मार्च 2025 का पंचांग के लिए शुभ और अशुभ काल
वृष- सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. कई रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी. व्यापार में उन्नति होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.
मिथुन- व्यापार में उन्नति होगी. कार्य में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आवश्यक कार्यों में अनायास सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी और शत्रुओं पर विजय हासिल होगी.
कर्क-आपके परिश्रम के बावजूद स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी. मानसिक तनाव बना रहेगा. भाई-बहनों या मित्रों से कुछ कठिनाइयाँ हो सकती हैं, इसलिए लिखापढ़ी के कार्यों में विशेष ध्यान दें. व्यापार में लेन-देन से संबंधित विवादों से बचें. अनावश्यक दौड़-भाग अधिक करनी पड़ सकती है.
सिंह-आपके द्वारा सोचे गए कार्य कम होंगे. किसी न किसी समस्या में उलझने की संभावना है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं. जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतें, आर्थिक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं. उच्चस्तरीय व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश सफल नहीं होगी.
कन्या-आपको अचानक धन लाभ की संभावना है, रोजगार और व्यापार के कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे और आपकी प्रगति होगी. संपत्ति, मकान और नए व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है, परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है. स्वजन और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.
तुला-आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, आपके कार्य सफल होंगे. किसी कार्य से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नए कार्य की शुरुआत में अब कोई बाधा नहीं रहेगी, समस्याएँ समाप्त होंगी, मन में खुशी का अनुभव होगा. कई महत्वपूर्ण कार्य जो लंबित थे, वे पूरे हो सकते हैं.
वृश्चिक-आपको संतान के लिए खर्च करना पड़ेगा. यह खर्च उनकी उन्नति के लिए किया जाएगा, लेखन और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी, घर में वरिष्ठ व्यक्तियों का आगमन होगा, भूमि, भवन और वाहन के सुख की संभावना रहेगी, यात्रा का आयोजन होगा. सामाजिक संपर्क और प्रभाव का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा.
धनु-आपको रोजगार में सफलता मिलेगी, यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. जो इच्छाएँ अब तक अधूरी थीं, उनकी पूर्ति का सिलसिला शुरू होगा, व्यापार में लाभ होगा, बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा.
मकर- अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों और उच्चस्तरीय व्यक्तियों के साथ संबंध स्थापित करने का प्रयास करें. इससे चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना उचित रहेगा. नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे और बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे.
कुंभ- आपके आवश्यक कार्यों में आपकी व्यावहारिकता सिद्ध होगी, जो आपको पहचान और प्रसिद्धि दिलाएगी. आवश्यक कार्यों के निष्पादन में आपकी सूझबूझ सराहनीय रहेगी. मित्रों से प्रेम और सहानुभूति प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. संतान पक्ष से निश्चिंतता बढ़ेगी.
मीन- मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा. जिन पर आपने भरोसा किया है या जिन्हें आपने सहायता दी है, वे आपके खिलाफ कार्य कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा. राजकीय मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










