Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 27 नवंबर 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 november 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि तक का दैनिक राशिफल
जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि तक का दैनिक राशिफल
धनु राशि : आज आप अपने किसी खास मित्र से मुलाकात कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहने वाले हैं. नई विचारधारा का प्रभाव सामाजिक लाभ देगा.
शुभ अंक— 9
शुभ रंग— पीला
मकर राशि : आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा. कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं. सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ. विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं.
शुभ अंक— 6
शुभ रंग— असमानी
कुम्भ राशि : आज आपका मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलायेगा. माता-पिता के सहयोग से आपके कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे.
शुभ अंक— 2
शुभ रंग— नीला
मीन राशि : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह लेंवे. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें. अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.
शुभ अंक— 9
शुभ रंग— पीला
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




