Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: मीन राशि वालों की आर्थिक समस्या बनी रहेगी, जानें दैनिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Sep 2024 7:56 AM
Aaj Ka Rashifal 23 September 2024
Aaj Ka Rashifal 23 september 2024: आज 23 सितंबर सोमवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा, जानें दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 september 2024: आज 23 सितंबर 2024 सोमवार को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें जानें दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल
मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं
मेष- आज आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. अपने विचार साझा करने में हिचकिचाएं नहीं.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ हो सकता है
वृषभ- आज आपको अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है.
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि वाले परिवार के साथ समय बिताएंगे
मिथुन-आज आपकी संचार कौशल आज प्रभावी साबित होगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
कर्क राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे
कर्क-आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है. व्यायाम करें.
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि वाले अपने विचारों पर विश्वास रखें
सिंह-आज लीडरशिप का मौका आपको मिल सकता है. अपने विचारों पर विश्वास रखें और दूसरों को प्रेरित करें.
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि वालों को सहयोगियों का साथ मिलेगा
कन्या– आज आपके काम में एक नई दिशा मिलेगी. सहयोगियों का सहयोग भी आपको मिलेगा.
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: नीला
तुला राशि वाले सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा
तुला-आज सामाजिक समारोहों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. अपनी रचनात्मकता को उजागर करें.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि वालों की इच्छाएं पूरी होगी
वृश्चिक- आज आपकी इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं. किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: काला
धनु राशि वाले नई परियोजनाओं पर ध्यान देंगे
धनु– नई परियोजनाओं पर ध्यान दें. शिक्षा से संबंधित कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: नारंगी
मकर राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी
मकर- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. कार्य में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा.
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: ग्रे
कुंभ राशि वाले दोस्तों के साथ समय बिताएंगे
कुंभ– आपके सामाजिक जीवन में नयापन आएगा. दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: नीला
मीन राशि वाले साधना में समय बिताएं
मीन– आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है. ध्यान और साधना में समय बिताएं.
शुभ अंक: 12शुभ रंग: बैंगनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










