Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले परिवार से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं, जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 2 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

धनु:- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी. आप ऑफिस की किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे. आपके काम की तारीफ भी होगी. परिवार से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं. आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा. आप किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं. कुत्ते को रोटी खिलाएं, सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे.

प्रेम राशिफल

आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं. जिससे परिवार में खुशियाँ आएगी. आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे. आज आप अपनी वाणी से अपनी प्रेमी का मन मोह लेंगे. दोनों मिल कर भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं.

लकी नंबर 2

लकी कलर ग्रे

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले आज धन निवेश न करें, अन्यथा घाटा हो जाएगा, जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

मकर:- परिवार वालों के साथ आपका रुख़ा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है. आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं. आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा. घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं. हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए. आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है.

प्रेम राशिफल

जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है. बच्चों की पढ़ाई पर खर्च अधिक रहेगा. आपके काम की अधिकता के कारण पार्टनर के साथ बहस हो सकती है. यात्राएं आपके लिए सार्थक रहेंगी.

लकी नंबर 7

लकी कलर मैरून

कुंभ:- आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा. किसी करीबी व्यक्ति को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं. बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा. किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, लाभ के अवसर मिलेंगे.

प्रेम राशिफल

विवाह का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है. आपको मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है. व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा. नवयुवक अपने प्रेमी से आज मन की बात कह दे.

लकी नंबर 6

लकी कलर आसमानी

मीन:- सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय. किसी और की लापरवाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है. माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा. घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी. आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा. सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी. परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे.

प्रेम राशिफल

आज संतान से सुख प्राप्त होगा. माता से धन लाभ होगा. जीवनसाथी का प्यार मिलेगा. एक दूसरे से अपने मन की बातें साझा करेंगे. इससे आपकी लव लाइफ में दूरियां कम होंगी. एक दूसरे पर विश्वास करें.

लकी नंबर 9

लकी कलर संतरी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले अपनी निजी बात दूसरों से शेयर करने से बचें, जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola