Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: कन्या राशि के जातकों के मन में अशांति बनी रहेगी, जानें आज 17 अक्टूबर 2024 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2024 7:51 AM
Aaj Ka Rashifal 17 October 2024
Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: आज गुरूवार 17 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या नया लेकर आएगा. यहां से जानें ज्योतिषी डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: आज 17 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिषी डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल
मेष-आप प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने में सफल रहेंगे. जिम्मेदार व्यक्तियों से मुलाकात होगी. कार्य में प्रगति बनी रहेगी. लाभ और विस्तार की योजनाओं का निर्माण होगा. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. पदोन्नति की संभावना है.
वृष-आत्मविश्वास के साथ चारों ओर सफलता प्राप्त करेंगे. महत्वपूर्ण मुद्दों को आगे बढ़ाएंगे. गति में सुधार बना रहेगा. यात्रा की संभावना है. लाभ अर्जन पर ध्यान केंद्रित रखें. प्रभाव पूर्ववत् बना रहेगा.
मिथुन-सहज गति से आगे बढ़ते रहें. महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है. अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. जल्दबाजी से बचें. नए अनुबंधों में धैर्य से कार्य करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कर्क-आपका प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में शुभता का संचार होगा. सभी का सहयोग प्राप्त होगा. महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही पूरा करने का प्रयास करें. भूमि और भवन के मामलों में प्रगति होगी.
सिंह- करियर और व्यवसाय से जुड़े पुराने मुद्दे उभर सकते हैं. चूक और लापरवाही से बचें. पेशेवर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उधारी के लेन-देन से सावधान रहें.
कन्या-मन में अशांति बनी रहेगी. आप भावुक रहेंगे. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि हो सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति सामान्य रहेगी. मन में बेचैनी बनी रहेगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति संतोषजनक रहेगी. शनिदेव की पूजा करते रहें.
तुला-साधारण मुद्दों को बढ़ाने से बचें. व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी. अपने लोगों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी. घर और वाहन में रुचि लेंगे. धैर्य बनाए रखें.
वृश्चिक-सूचना प्रणाली मजबूत बनी रहेगी. बड़े प्रयासों को गति मिलेगी. नए अवसरों का निर्माण होगा. सहयोग और संपर्क को बढ़ावा मिलेगा. आलस्य और अफवाहों से दूर रहें. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा.
धनु-धन और संपत्ति की प्रचुरता बनी रहेगी. नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. महत्वपूर्ण चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेंगे. जीवन स्तर में सुधार होगा. आर्थिक स्थिरता का अनुभव करेंगे.
मकर- सफलता के नए चरण की शुरुआत होगी. उत्कृष्ट प्रयासों को गति देने का समय है. निसंकोच आगे बढ़ते रहें. प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहेंगे.
कुंभ-निवेश के अवसर उपलब्ध रहेंगे. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें. परिस्थितियाँ सामान्य रहेंगी. जल्दबाजी से बात प्रभावित हो सकती है.
मीन-आर्थिक समस्याएं हल होंगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे. स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी. भगवान शिव की पूजा करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










