सूर्य–शनि युति से किस राशि को मिलेगा लाभ, कौन झेलेगा नुकसान? जानें मेष से मीन राशि के लिए आज का राशिफल

Updated at : 15 Mar 2026 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026

आज 15 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: अगर आप जानना चाहते हैं कि आज रविवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि पर ग्रहों और नक्षत्रों का क्या प्रभाव पड़ेगा, तो यह खबर आपके लिए है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: आज 15 मार्च 2026, रविवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 06:57 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की खगोलीय स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे, जिसके कारण एक दुर्लभ संयोग बन रहा है. वहीं, मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे. आइए जानते हैं कि ग्रहों की इस बदलती चाल का अलग-अलग राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

मेष (Aries)

आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे. किसी पुराने प्रोजेक्ट में अचानक सफलता मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को आज नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है. परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा का आनंद मिल सकता है. प्यार के मामले में साथी का मूड रोमांटिक रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. संध्या के बाद वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें. सेहत के मामले में हल्की थकान महसूस हो सकती है.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: ब्लू
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ (Taurus)

आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी की मांग करेगा. काम के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ रह सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. रिश्तों में मेलजोल बढ़ेगा और पुराने दोस्त अचानक संपर्क कर सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में अपने अनुभव का इस्तेमाल करें. भाग्य आपका साथ देगा और सफलता मिलेगी. परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेना लाभकारी रहेगा. वित्तीय मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें. स्वास्थ्य के लिहाज से तनाव से बचकर चलें.

  • लकी नंबर: 3
  • लकी कलर: हरा
  • उपाय: चावल का दान करें.

मिथुन (Gemini)

आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे. आज आप नए विचारों और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी. ऑफिस में आपकी रचनात्मकता सबको प्रभावित करेगी. दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है. प्यार के मामले में संवाद से संबंध मजबूत होंगे. धन के मामलों में अचानक लाभ संभव है, लेकिन निवेश से पहले सोचें. संध्या के समय पैसों का लेन-देन न करें. घर-परिवार में छोटे-मोटे मतभेद दूर होंगे. स्वास्थ्य में हल्की अस्थायी परेशानी हो सकती है.

  • लकी नंबर: 9
  • लकी कलर: लाल
  • उपाय: भगवान गणेश का पूजन करें.

कर्क (Cancer)

आज चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा. परिवार और दोस्तों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा.किसी नजदीकी रिश्तेदार की मदद करने का मौका मिल सकता है. कामकाज में आपके विचार महत्वपूर्ण साबित होंगे. रोमांस के मामले में साथी के साथ समय बिताने का मन करेगा. वित्तीय मामलों में संतुलन बनाए रखें. जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. अनावश्यक खर्च से बचें.

घर का माहौल खुशहाल रहेगा. सेहत में हल्की थकान महसूस हो सकती है.

  • लकी नंबर: 5
  • लकी कलर: फिरोजा
  • उपाय: उगते हुए सूर्य को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें.

सिंह (Leo)

आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से भरा रहेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी. किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. परिवार में किसी बच्चे की उपलब्धि आपको खुशी देगी. प्यार के मामले में साथी आपकी तारीफ करेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और छोटे निवेश लाभ देंगे. स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें, थकान हो सकती है.

  • लकी नंबर: 1
  • लकी कलर: पीला
  • उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

कन्या (Virgo)

आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन व्यवस्थित रहने का है. अपने काम को प्राथमिकता दें, जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है. घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा. प्यार के मामले में साथी के साथ खुलकर बात करें. नए रिश्ते बनने के अवसर मिल सकते हैं. ऑफिस में आपके सुझाव महत्वपूर्ण साबित होंगे. वित्तीय मामलों में किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य में हल्का ध्यान दें और खानपान संतुलित रखें.

लकी नंबर: 8
लकी कलर: संतरी
उपाय: जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं.

तुला (Libra)

आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह देता है. काम में ध्यान केंद्रित करें, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा. भूमि या वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है. प्यार के मामले में साथी के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन जल्द ही सुलझ जाएगी. वित्तीय मामलों में धन बचाने पर ध्यान दें. दोस्तों के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है.

  • लकी नंबर: 4
  • लकी कलर: पीला
  • उपाय: श्रीराम स्तोत्र का पाठ करें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम जीवन में साथी आपके साथ समय बिताने को उत्साहित रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में अचानक लाभ संभव है और व्यापार में अनुकूल स्थिति रहेगी.

  • लकी नंबर: 6
  • लकी कलर: गुलाबी
  • उपाय: गुड़ का दान करें.

धनु (Sagittarius)

आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन नए अवसरों और सकारात्मक बदलाव का है. ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी. बिजनेस में नई योजना सफल हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में साथी का मूड रोमांटिक रहेगा. संध्या में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है.

लकी नंबर: 2
लकी कलर: सियान ब्लू

मकर (Capricorn)

आज चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपकी मेहनत और धैर्य का फल देगा. समाज में आपका प्रभाव मजबूत होगा. ऑफिस में आपके प्रयासों की सराहना होगी. घर में किसी कार्य को पूरा करना लाभदायक रहेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा. स्वास्थ्य में हल्की असुविधा हो सकती है, आराम करें.

  • लकी नंबर: 6
  • लकी कलर: आसमानी
  • उपाय: शनि देव की पूजा करें और काला कपड़ा दान करें.

कुंभ (Aquarius)

आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन नए विचारों और क्रिएटिविटी से भरा रहेगा. ऑफिस में आपके सुझावों की सराहना होगी. बिजनेस में नई राह खुल सकती है, खासकर ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.

  • लकी नंबर: 2
  • लकी कलर: भूरा

मीन (Pisces)

आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन भावनात्मक और संवेदनशील रहेगा. घर-परिवार में किसी की मदद करने का मौका मिलेगा. ऑफिस में सहयोगी आपकी मदद करेंगे. संतान की उन्नति होगी. संध्या के बाद लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है और यात्रा से लाभ होगा.

  • लकी नंबर: 7
  • लकी कलर: बैंगनी
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola