आज का राशिफल 13 फरवरी 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Feb 2026 8:31 AM
आज 13 फरवरी 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज 13 फरवरी 2026 के राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़े संकेत बताए गए हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार जानें आज आपका दिन कैसा रह सकता है.
Aaj Ka Rashifal: आज 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे. सिंह राशि में केतु, मकर राशि में मंगल रहेंगे. कुंभ राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु की युति बनी हुई है, जिससे चतुर्थी योग बन रहा है, जिसे दैनिक जीवन के लिए शुभ माना जाता है. मिथुन राशि में गुरु वक्री अवस्था में रहेंगे तथा मीन राशि में शनि विराजमान रहेंगे. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल बताया है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज किस राशि के लिए क्या खास रहने वाला है.
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना होगा, क्योंकि छोटी-सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. प्रमोशन या बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है. पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा. सेहत ठीक रहेगी, बस खानपान संतुलित रखें.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: सिंदूरी
वृषभ राशि
दिन की शुरुआत धीमी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद हालात आपके पक्ष में होंगे. कामकाज की रुकावटें कम होंगी. व्यापार में नया ग्राहक मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. लव लाइफ स्थिर रहेगी.
- लकी नंबर: 9
- लकी कलर: क्रीम
मिथुन राशि
आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा. बिजनेस में जोखिम लेने से पहले पूरी जानकारी लें. आर्थिक लाभ के छोटे संकेत हैं. परिवार में खुशियां रहेंगी. छात्रों के लिए दिन अच्छा है.
- लकी नंबर: 2
- लकी कलर: स्काई ब्लू
कर्क राशि
भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, लेकिन धैर्य से संभाल लेंगे. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार की सलाह काम आएगी. हल्की थकान हो सकती है.
- लकी नंबर: 4
- लकी कलर: दूधिया सफेद
सिंह राशि
उपलब्धियों का संकेत है. मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. ऊर्जा बनी रहेगी.
- लकी नंबर: 1
- लकी कलर: रॉयल ब्लू
कन्या राशि
काम में सावधानी रखें. सहयोगियों का साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बड़ा निवेश टालें. परिवार सामान्य रहेगा. सेहत ठीक रहेगी, पानी ज्यादा पिएं.
- लकी नंबर: 8
- लकी कलर: हल्का बैंगनी
तुला राशि
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. ऑफिस में तारीफ मिलेगी. बिजनेस में नई डील संभव है. आर्थिक सुधार होगा. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा.
- लकी नंबर: 5
- लकी कलर: हल्का गुलाबी
वृश्चिक राशि
चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप संभाल लेंगे. आर्थिक जोखिम से बचें. परिवार में चर्चा हो सकती है. लव लाइफ बेहतर होगी. सेहत का ध्यान रखें.
- लकी नंबर: 3
- लकी कलर: चॉकलेट ब्राउन
धनु राशि
नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी या व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत ठीक रहेगी, व्यायाम करें.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: केसरिया पीला
मकर राशि
लक्ष्य पर ध्यान रखें. धीरे-धीरे प्रगति होगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखें. परिवार का साथ मिलेगा. जीवनसाथी से बातचीत से गलतफहमी दूर होगी.
- लकी नंबर: 1
- लकी कलर: गहरा हरा
कुंभ राशि
नया काम शुरू करने का विचार लाभदायक रहेगा. आर्थिक लाभ संभव है. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सेहत बेहतर रहेगी.
- लकी नंबर: 6
- लकी कलर: टील ब्लू
मीन राशि
धैर्य रखें. काम में हल्की रुकावट आ सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी.
- लकी नंबर: 2
- लकी कलर: समुद्री नीला
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










