धनु राशि वालों की संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जानें आज 12 मार्च 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Mar 2025 8:07 AM
Aaj Ka Rashifal 12 March 2025
Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: आज तारीख है 12 मार्च 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष
आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा. आज आप अपने किसी कार्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. भाग्य के दृष्टिकोण से भी आज दिन आपके लिए उतम रहेगा.
शुभ अंक-2 शुभ रंग- पीला
आज 12 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी. यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आप उस का भरपूर लाभ उठाएंगे. ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है.
शुभ अंक-8 शुभ रंग– गुलाबी
मिथुन
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा. धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी, जिससे उनका परिणाम बेहतर होगा.
शुभ अंक-6 शुभ रंग- लाल
कर्क
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है. आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा.
शुभ अंक-7 शुभ रंग- नीला
सिंह
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा. यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा. आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे.
शुभ अंक-8 शुभ रंग- हरा
कन्या
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि का दिन रहेगा. आप अपनी बुद्धि से कुछ ऐसी नई- नई खोज करेंगे, जो आपके व्यापार में लाभदायक रहेंगे. जीवनसाथी की सेहत में यदि आज कोई भी गिरावट है, तो आपको उसमें डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी होगी.
शुभ अंक-1 शुभ रंग- आसमानी
तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक चिंताएं लेकर आएगा. व्यापारी वर्ग के लिए आज समय कुछ नई- नई योजनाओं को लागू करने के लिए रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे.
शुभ अंक-9 शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा. सामाजिक सम्मान मिलने से आपके यश में वृद्धि होगी. आप अपने घर की रंगाई पुताई पर कुछ काम कर सकते हैं. संतान की शिक्षा से संबंधित कोई कार्य लटका हुआ है, तो आज उसका समाधान होगा.
शुभ अंक-4 शुभ रंग- भूरा
धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज आपको अपने मन मे नकारात्मक विचारो को नही लाना है. आज दिन का कुछ समय आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे. संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी.
शुभ अंक-6 शुभ रंग- काला
मकर
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा. आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है. आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद पनते तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा. ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ हो सकता है.
शुभ अंक-3 शुभ रंग- हरा
कुंभ
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे. आपको अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकाल सकते हैं.
शुभ अंक-7 शुभ रंग- आसमानी
मीन
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा. आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा. आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो आज आपको समाप्त हो सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे.
शुभ अंक-5 शुभ रंग- बैंगनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










