Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मिथुन के गुरु बनाएंगे आपको ‘जीनियस’, गंभीर फैसलों से चमकेगा बिजनेस और लव लाइफ

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ पूर्णिमा है. अंतरिक्ष में आज ग्रहों की बहुत ही शक्तिशाली स्थिति बनी हुई है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के इस अद्भुत तालमेल से आज ‘गजकेसरी योग’ और ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है. यह योग आज की पीढ़ी के करियर और रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मिथुन राशि(Gemini): आज दिमाग और विवेक से निर्णय लेने का दिन है. आपकी राशि के गुरु और मकर के ग्रहों का योग आपको गंभीर फैसले लेने के लिए प्रेरित करेगा. अपनी व्यावसायिक योजनाओं के पूरा होने से आप खुश रहेंगे. कार्यक्षेत्र में पुरानी लापरवाही सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें. शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में धन का निवेश बिल्कुल न करें.
करियर-बिजनेस: गुरु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको जीनियस आइडियाज देगी पर पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें. बिजनेस में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें वरना नुकसान हो सकता है.
लव लाइफ: गुरु की आपकी राशि में उपस्थिति और मकर के ग्रहों का योग आपके आकर्षण को बढ़ाएगा. सिंगल लोगों की आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो करियर में भी आपकी मदद करेगा.
स्वास्थ्य: गुरु की स्थिति आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेगी, लेकिन बुध की वजह से नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और फोन का इस्तेमाल कम करें ताकि आंखों को आराम मिले.
सावधानी- ड्राइविंग में सावधानी रखें और गुप्त निवेश न करें.
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरे रंग के कपड़े पहनें.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










