मिथुन राशिफल 08 फरवरी 2026: लव लाइफ रहेगी बेहद खास, प्रपोज डे पर पार्टनर संग बिताएंगे यादगार पल

आज का मिथुन राशिफल 08 फरवरी 2026
Aaj Ka Mithun Rashifal 08 Febuary 2026: आज 08 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा है, जो नई सोच और सोशल लाइफ के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Mithun Rashifal 08 Febuary 2026: मिथुन (Gemini)- बुध और गुरु का शुभ योग आपको अच्छी खबर और पॉजिटिव वाइब्स देगा. आज आपका मूड बहुत बढ़िया रहने वाला है. आप अपनी स्मार्टनेस से ऑफिस या कॉलेज के पेंडिंग काम आसानी से निपटा लेंगे. संतान या छोटे भाई-बहनों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी.
करियर-बिजनेस: बुध और गुरु का शुभ योग आपके बौद्धिक कौशल को निखारेगा, जिससे ऑफिस या कॉलेज के कठिन काम भी आप चुटकियों में निपटा लेंगे. व्यापार में आज नई नेटवर्किंग से लाभ होगा और जो युवा लेखन या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ा अवसर या पुरस्कार मिल सकता है.
लव लाइफ: संतान या छोटे भाई-बहनों की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा, जिसका सकारात्मक असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ वैचारिक तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और आप दोनों किसी रोमांटिक जगह पर जाने की योजना बना सकते हैं. प्रपोज डे के दिन सिंगल्स को पुरानी प्रेमिका की याद सता सकती है. तुला में स्तिथ चन्द्रमा के प्रभाव से भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरुरी है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है, लेकिन बुध की स्थिति के कारण त्वचा में थोड़ी एलर्जी या शुष्कता महसूस हो सकती है. दिनभर भागदौड़ के बावजूद आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न और ऊर्जावान रहेंगे, बस बाहर के खुले भोजन से परहेज करें.
सावधानी: अति-उत्साह में आकर अपनी गुप्त कार्ययोजना किसी से साझा न करें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक-1. शुभ रंग- हरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




