Aaj Ka Love Rashifal, 19 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Dec 2022 8:10 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपको अपने रिश्तों में कुछ समझौते करने पड़ेंगे. गर्लफ्रेंड को मनाने और प्रेम को बढ़ाने के लिए नरमी से काम लेना पड़ेगा. सोशल मीडिया से अच्छा सा संदेश भेजकर उनके चेहरे पर ख़ुशी ला सकते हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लव कपल के बीच किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है. इसलिए सोच समझकर अपने पार्टनर की बात सुनें और निर्णय लें. क्योंकि आज के दिन छोटा मामला भी बड़ा बन सकता है और रिश्तों में दरारें आ सकती है, जिससे तालमेल खराब हो सकता है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज का दिन ख़ुशी भरा दिन है. सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ अपनी फोटो डालने पर बहुत लाइक्स मिलेंगे. टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंधों में आज सुधार होगा.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज का दिन मन की बात बयां करने के लिए सर्वोत्तम है. परिणाम अच्छे मिलने की संभावना है और पार्टनर से आपको हां में प्रतिउत्तर मिल सकता है. लव लाइफ में पारिवारिक मतभेद भी सामने आ सकते हैं.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज एक रोमांटिक दिन है. दिन खुशी और रोमांस के साथ बीतेगा. अपने पार्टनर या दोस्त को रात्रिभोज बाहर ले जायें. इससे पारस्परिक समझ और प्यार मजबूत होगा. संतान से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपना भी योगदान दें वरना प्यार की डोर टूट सकती है. पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं और अच्छा टाइम व्यतीत करें. वक्त देगें तभी रिश्तों में मिठास आएगी और तभी आगे के बारे में आप विचार कर पाएंगे.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज मन रोमांटिक हो रहा है. जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे. आज कोई गलत हरकत न करें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज आपका दिल और दिमाग दोनों ही काबू में नहीं रहेंगे. किसी विदेश के दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आपको कोई पुराना साथी मिल सकता है और रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है. इसके चलते दिमाग में भ्रम की स्थिति रहेगी.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज आपको धैर्य रखना होगा. प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है. नाराजगी को दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर अच्छा सा मैसेज भेजें. आज परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे. घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं. सेहत का ध्यान रखे.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनकी शहनाई बजने का मुहूर्त नजदीक है. आज रिश्ते पर मुहर लग सकती है और इसके बाद शहनाई बजेगी. विदेश जाने का योग है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के लिए अच्छा दिन है. पार्टनर से आपको प्रपोजल निल सकता है. सगाई के लिए आज का दिन अच्छा है. रिश्ते के लिए पेरेंट्स को मनाना पड़ेगा. बहन या कोई करीबी दोस्त आपके रिश्ते के लिए आपकी सहायता कर सकता है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव कपल्स के लिए आज का दिन बेहतर है और पति-पत्नी के बीच आपस में चल रहा मननुटाव भी दूर होगा. प्रपोज करने के लिए आज का दिन अच्छा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










