ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 22 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 22 Apr 2023 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 22 अप्रैल 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा कहा जाएगा. लव-लाइफ में कुछ सकारात्मक चीजें आपके पक्ष में होने वाली हैं, जिनके स्वागत के लिए आपको पहले से ही तैयारी करके रखनी चाहिए. प्रेमी की ओर से कोई खुशख़बरी आपको मिल सकती है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के अवसर बढ़ेंगे. आज आप अपने जीवसाथी के साथ वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे. जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी आज खुलकर बात करने का मौका मिलेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 मन में, तन में और चारों ओर आपको रोमांस ही रोमांस नजर आएगा. प्रेमी के साथ बहुत सारी रोमांस भरी बातें होने के योग बनते हैं. वीडियो कॉल के माध्यम से सारा रोमांस आप प्रेमी के साथ करेंगे. आपकी प्यार की बगिया एक फिर महक उठेगी.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में कुछ प्रॉब्लम्स रहेंगी और जीवनसाथी की सेहत के कमजोर होने की भी संभावना है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन और रोमांस से भरपूर रहेगा. हालांकि ये रोमांस फोन, सोशल मी़डिया के चलते ही संभव होगा.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति आपको एक अलग ही तरह का अनुभव करा सकती है. आप जिस प्रेमी के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं उसके प्रति प्रेम के भाव में कमी महसूस कर सकते हैं. किसी नकारात्मक पहलू पर जाने की बजाय आप इसकी तह तक जाएं कि ऐसा क्यूं है?

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. खासकर प्रियतम को आपके प्यार पर शक हो सकता है. उन्हें किसी भी अंधेरे में न रखें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में आप कुछ नया करने का सोच सकते हैं या कुछ नए आइडिया प्रेमी के सामने रख सकते हैं लेकिन यह आइडिया आपके प्रेमी को पसंद आए यह जरूरी नहीं. या यूं भी कह सकते हैं कि आपका प्रेमी आपकी बात पर ध्यान ही ना दें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ कीमती समय बिताएंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और बातों का सिलसिला आगे बढ़ेगा.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दिल की भावनाएं अपने उच्चतम स्तर पर होंगी लेकिन आपका प्रेमी इन भावनाओं को देखने अथवा महसूस करने की बजाय अपना अलग ही राग अलाप सकता है. प्रेमी की ऐसी हरकतों से आपका दिल काफी आहत हो सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज रोमांस की बढ़ोतरी होगी और आप अपने प्रिय से सामने अपना दिल खोल कर रख देंगे. शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज काफी उदास हो सकते हैं. मन बेहद बेचैनी का अनुभव कर सकता है. प्रेमी से बातचीत तो होगी लेकिन मन की परेशानी के कारण आप बेतुकी बातें कर सकते हैं. इस कारण प्रेमी के काफी ज्यादा नाराजगी के योग बनते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा. साथी से आज कम समय फोन पर बात की जाएगी. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बढ़िया रहने वाला है. आज आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola