Aaj Ka Love Rashifal, 18 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Mar 2023 12:54 PM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा. परिवार आपके रिश्तों में साथ देगा. पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में मधुरता लाने के लिये, संयम और धैर्य से काम लेना पड़ेगा. बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं. बजट बना कर चलेंगें, तो राहत मिलेगी.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ भरपूर समय व्यतीत करने वाले हैं. प्रेमिका के साथ अपनी भावनाओं को शेयर कर सकते हैं. प्रेमी से प्यार भरा संदेश मिलने वाला है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने साथी की यादों में खोए रहने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करेंगे. अविववाहीत जातकोंन को रिश्ता आएगा. शादीशुदा लाइफ में साथी से तनाव हो सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम में सब कुछ जायज है, यह कहावत चरितार्थ सिद्ध होगी. कुछ लोग विपरीत लिंग के आर्कषण के कारण रोज नया दोस्त बना सकते हैं. अकेले युवक-युवतियों के नये मित्र बनेंगे. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव पार्टनर से रिलेशन और अधिक गहरा होगा. समझदारी से पार्टनर को मोहित कर सकते हैं. रूठे हुए साथी को मानने में पसीना छूटेगा. दाम्पत्यजीवन में खटाह रहने वाला है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सोशल मीडिया पर नए मित्र बनेंगे. प्रेम के रिश्ते आपके मन में चंचलता ला सकते हैं. पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेमी के साथ विदेश जा सकते हैं.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
साथी से मिलने के लिए किसी एकांत स्थान पर जा सकते हैं. प्यार का इजहार साथी के समक्ष करने वाले हैं. उनकी ओर से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. शादीशुदा लाइफ में साथी से झगड़ा हो सकता है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज जो मांगेंगे मिलने की सम्भावना है. आपका आकर्षण मित्र व प्रेमी को प्रभावित रहेगा. काफी लोग आपसे दोस्ती करने की इच्छा प्रकट कर सकते हैं. विवाहित जीवन में किसी तीसरे के आ जाने के कारण जीवनसाथी से अनबन रहेगी.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन यादगार साबित हो सकता है. रोमांटिक यादों को समेटने का अवसर मिलने वाला है. प्रेमिका के साथ अनावश्यक बातचीत से विवाद खड़ा होगा. अविवाहित जातकों को विवाह में देरी की संभावना है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
काम में व्यस्तता के कारण प्रेमी के साथ किये वादे पूरे नहीं कर पायेंगे. यात्रा दूरियां और बढ़ा सकती हैं. आफिस या कार्यस्थल पर नये दोस्त बनेंगे. दोस्ती प्रेम संबंध बदलने पर आप खबरों की खबर में रह सकते हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ रोमांचित रहने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं. लव लाइफ में एक दूसरे के करीब आने वाले हैं. ससुराल पक्ष से कुछ नया समाचार सुनने को मिलेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात संभव है. जिसके साथ आगे दोस्ती नया मोड़ ले सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










