ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 9 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 09 Jul 2023 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 9  जुलाई 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 9 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लव लाइफ के लिए खुशियों भरा दिन रहने वाला है. आज आपके पार्टनर के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे. नए दोस्त बनने के आसार हैं.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
रिश्तों में मजबूती आएगी. आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी. बच्चों के एडमिशन के लिए उपयुक्त दिन है. आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा. प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 प्रेम संबंधों को लेकर आपकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं. प्रेमी से मिलने का प्लान बनते-बनते बिगड़ सकता है. मिलन नहीं हो पा रहा है तब परेशान होने की जरूरत नहीं है. प्रेमी आपसे वीडियो चैट करके आपका मन बहलाने की कोशिश कर सकता है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेमी से किसी न किसी बात पर मनमुटाव होते रहेंगे. कोई करीबी दोस्त धोखा दे सकता है. आर्थिक मामलों को लेकर पति पत्नियों के बीच झगड़ा हो सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 
काम की अधिकता के कारण आप घर परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. अपने मन की बात अपने प्रेमी से मनवा कर रहेंगे. विदेश से कोई मेहमान आ सकता है. प्रेम में रोमांच की अनुभूति आपके प्रेम-संबंधों में नवीनता लाएगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के ग्रह नक्षत्र इशारा कर रहे हैं कि आप दोनों के मध्य बहुत ही गहरे प्यार की नींव आज पड़ सकती है. रोमांस भरा दिन रहेगा और अच्छे प्रेमी तो आप साबित होंगे ही साथ ही एक अच्छा मित्र बनने का प्रयास भी आपकी ओर से देखा जा सकता है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
काम के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है. छुट्टी में प्रेमी को समय न दे पाने के कारण आपके झगड़े हो सकते हैं. शांत मन से प्रेमी को समझाने की कोशिश करेंगे. तो किसी भी प्रकार के तनाव से बच पाएंगे.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज आप अपने प्रिय को नहीं मिल पाएंगे. उसकी याद सताएगी. प्रेम विवाह का योग बन रहा है. विदेशों से भी रिश्ता आ सकता है. सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा. आप में आकर्षण रहेगा. अपनी वाणी से सबका मन मोह लेंगे.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज के सितारे इशारा करते हैं कि आप प्रेमी जीवन में बदलाव की कामना कर सकते हैं लेकिन क्या बदलाव करना है और क्यूं बदलाव करना है, इसके बात से आप अनभिज्ञ रह सकते हैं. खुद को आज आप डाउन महसूस कर सकते हैं.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आपकी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों के साथ हो सकती है. हो सकता है आपको उनका पूरा साथ भी मिल जाए. लेकिन प्यार का इजहार आज न करें तो बेहतर होगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आप रिश्तों को लेकर स्ट्रेस में आ सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा समय प्रियतम के साथ बिताना चाहेंगे, लेकिन हो सकता है वह किसी बात से आपसे नाराज रहें. लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेशा आना पड़ेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेमी जीवन में आपकी भावनाएं अवरुद्ध होने की संभावना बन रही है या आप जान-बूझकर अपनी फीलिंग्स को रोक लेंगे ताकि अभी जो वर्तमान में समस्या चल रही है उसका कोई समाधान आप ढूंढ सकें. प्रेमी आप पर निष्ठुर होने का टैग लगा सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola