ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 18 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 18 Jun 2023 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 18 जून 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 18 जून 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
घर-परिवार के कारण पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है. आपका प्रयास रहेगा कि घर में प्रेम बना रहे. जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है. सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहेंगा. दिमाग में कन्फ्यूजन के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
नए प्रेम संबंध बनाते हुए सावधानी बरतनी होगी. प्यार में धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं. भाई-बंधुओं से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
अगर आप अकेले हैं तो आपकी यात्राऐं ज्यादा होंगी. नये लोगों से मिलेंगे नए रिश्ते बनेंगे. आपको कोई पसंद भी आ सकता है. जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी. शादी-शुदा दंपत्ति को धन निवेश करने से पहले स्थिति का आकलन कर लेना चाहिए. इस कारण वह अनावश्यक नुकसान से बच जाएंगे.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. निराशा हाथ लग सकती है. प्रेमी से किसी बात को लेकर काफी अनबन हो सकती है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 नए प्रेम संबंधों की शुरुआत जीवन में खुशियां लाएगी. किसी भी छोटी बात के कारण लवर के साथ लड़ाई हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं है तो रिश्तों में अनुकूलता नहीं रहेगी. परिवार में धन, आमदनी को लेकर तनाव आ सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों को लव लाइफ में परिवार वालों का मिल सकता है पूरा सहयोग, विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होने की है संभावना.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
रोमांचक और रोमांस से भरा दिन, लव पार्टनर के साथ अदभुत पल बिताएंगे, अपने साथी को इम्प्रेस करेंगे. आपका आकर्षण और स्मार्टनेस, का लोग लोहा मानेंगे. पति-पत्नी के जीवन में सुकून आएगा. एक दूसरे की जरूरतों को समझें, लड़खड़ाती शादी मे सुधार लाएगा.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
इस राशि के जातकों का अपने प्रेमी से काफी झगड़ा हो सकता है. अपनी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल ना करें नहीं तो प्रेम संबंधों में काफी खटास आ सकती है.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
मन आज उदास रहेगा. धन का व्यय अधिक होगा. आप में क्षमता है उसका सही सद्पयोग करें. लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं. नये लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी. पति की नौकरी में अड़चन आ सकती है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं. अपनी भावनाओं पर काबू रखें जिससे की बाद में पछताना ना पड़े.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
अपने लव पार्टनर के साथ दिल गुजारेंगे. लोग ड्राइव पर जा सकते हैं. अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के क्षण गुजारेंगे. अगर आप सच्चा प्यार ढूंढ रहे हैं तो अपने पुराने मित्रों को टटोलिए, रिश्तेदारों का सानिध्य प्राप्त होगा. बच्चों के साथ पिकनिक, घूमने आदि जा सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं. मनचाहा हमसफर मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola