ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 5 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 05 Apr 2023 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 5 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता. बिना बात की बहस अथवा झगड़े के योग बनते हैं. संध्या समय में हो सकता है कि स्थिति में चमत्कारिक रूप से बदलाव आए, जिसकी उम्मीद आपने बिलकुल नहीं की होगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे. शादीशुदा लोगों के लिए दिन कमजोर है. जीवनसाथी परेशान दिखेगा और कहीं न कहीं आपकी वजह से उन्हें ये तनाव होगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

प्रेम संबंधों की बात की जाए तो दिन मिश्रित फल देने वाला होगा. किसी मित्र की बातों का गलत अर्थ निकालने की वजह से आप दोनों के मध्य तनाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. एकदम से प्रतिक्रिया देने की बजाय बात को समझने का प्रयास करें.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

दांपत्य जीवन में आज जीवनसाथी आपसे किसी चीज की शिकायत कर सकता है. उनकी शिकायत पर आप गौर फरमाएंगे. वहीं प्रेम संबंधों के लिए बुधवार अच्छा दिन है. आपको आज साथी की अधिक याद आएगी.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आज की ग्रह स्थिति आपको चौंकाने वाली हो सकती है क्योंकि अचानक आपको पिछला रिलेशनशिप याद आ सकता है. पुराने प्यार की यादें आपके दिलो-दिमागा पर हावी होकर आपको कमजोर कर सकती हैं. प्रेमी का प्रेम भरा स्पर्श याद कर सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

दांपत्य जीवन खुशनुमा बनेगा. जीवनसाथी आज आपको कोई लजीज डिश बनाकर खिलाएगा. वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. खासकर आज साथी से अनबन हो सकती है.

Prabhat Khabar Graphics

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

मन परेशान रह सकता है और लव-लाइफ को लेकर ज्यादा परेशानी नजर आती है. जैसी खराब स्थिति आपको नजर आ रही है वास्तव में उतनी खराब स्थिति नहीं होगी. जरूरी नहीं कि चीजें जितनी बुरी नजर आ रही हैं, सच में उतनी ही बुरी हों.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

ग्रह स्थिति इशारा कर रही है कि प्रेम संबंधों को आप हद से पार ले जाने को व्याकुल हैं लेकिन आप प्रेमी के मन की बात को भांपना चाहते हैं. प्रेमी के विचार जानने के लिए आप उसके साथ मीठी व प्यार भरी बातें कर उसे करीब आने का आग्रह कर सकते हैं.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

दांपत्य जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी. रिश्ते में तल्खी रहेगी. वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे. सोशल मीडिया के माध्यम से साथी से प्यारभरी बातचीत होगी.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

आप दोनों के बीच की जो कैमिस्ट्री है, उसके असंतुलित होने की संभावना बनती है. आपकी बुद्धि काम नहीं करेगी जिससे सही गलत को आप समझना नहीं चाहेंगे. लव-लाइफ को लेकर ख्याली पुलाव बनाने की बजाय उन पर अमल करें.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है. यदि आप छिपकर प्रेम करते हैं तो आपका प्यार उजागर हो सकता है. दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola