Aaj Ka Love Rashifal, 19 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Apr 2023 8:07 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए खुशनुमा समय होगा. आपका प्रिय अपनी शान ओ शौकत दिखा सकता है. दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन जीवन साथी घर के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर दिन आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है. इसलिए कोई भी ऎसा काम या बात ना करें जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े. बात कुछ नहीं होगी लेकिन बात से बात निकलते देर नहीं लगेगी और किसी मामूली बात पर परेशानी उत्पन्न हो सकती है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा. प्रियतम पर आपको किसी बात पर गुस्सा आ सकता है. अपने गुस्से पर काबू रखें. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा. आपको बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
वैसे आप एक भावुक व्यक्ति हैं और जल की तरह खुद को माहौल के अनुसार ढाल लेते हैं. लेकिन आज कुछ ऎसी बात प्रेमी के साथ हो सकती है कि आप किसी भी तरह से झुकने को तैयार नहीं होगें. आप प्रेमी को आईना दिखाने का प्रयास कर सकते हैं.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन कुछ तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा. आपके जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है. प्रेम जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
अपनी बात को प्रेमी पर थोपने का प्रयास करेंगे. प्रेमी के कुछ कहने का आप पर कुछ असर होने वाला नहीं होगा. फालतू की बातों को आप दिमाग से निकालें और माहौल को खुशनुमा बनाए रखें. आपके व्यवहार से प्रेमी भावनाओं को बाहर निकलने से रोक सकता है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा. सोशल मीडिया के माध्यम से लव पार्टनर से रूबरू होंगे और उनसे प्यारभरी बातें होंगी. दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आप शांत प्रवृत्ति के हैं और चीजों के प्रति ज्यादा प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करते हैं. आज प्रेमी इसी गलतफहमी के चलते आपको कुछ ज्यादा ही चिढ़ाने का काम कर सकता है. उसकी ऎसी हरकत से आप बहुत ज्यादा दु:खी हो सकते हैं.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आप अपने प्रेम जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर विचार करेंगे और अपनी क्रिएटिविटी दिखाएंगे, जिससे आपका प्रिय खुश हो जाएगा. दांपत्य जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और स्थितियां स्पष्ट नजर आएंगी.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को अनदेखा करने की वजह से एक बड़ा छेद आपकी प्रेम रूपी गागर में हो गया है. अगर आपको अभी भी लगता है कि इसे भरा जा सकता है तब आप दोनों मिलकर दृढ़ निश्चय के साथ इस छेद को बंद करें. मुश्किल नहीं है आप कर सकते हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण स्थितियों में रहेगा. जीवनसाथी भी पूरी मदद करेगा कि आपका साथ दे सके. प्रेम जीवन जीने वालों को सामान्य अवसर मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी वाला दिन होगा क्योंकि प्रेमी के साथ तू-तू, मैं-मैं हो सकती है. इसके परिणामस्वरुप आप संबंधों में आगे बढ़ना ही नहीं चाहेंगे लेकिन इसे छोड़ने के ख्याल से भी आप दु:खी होगें. इसी कशमकश में पूरा दिन परेशान रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










