आज का राशिफल 06 फरवरी 2026: आपकी प्रेम जीवन में घुलेगा रोमांस या बढ़ेगी उलझन? जानें आज का लव राशिफल

आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 06 February 2026: आज 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रात 02 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी.
Aaj Ka Love Rashifal 06 February 2026: आज शुक्र देव अपनी राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं, जहां वे बुध और राहु के साथ युति करेंगे. चंद्रमा अभी भी बुध की राशि कन्या में गोचर कर रहे हैं. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति बनी हुई है. ग्रहों का यह नया समीकरण प्रेम संबंधों में उत्साह के साथ-साथ भ्रम की स्थिति भी पैदा कर सकता है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन में रहकर संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे, जबकि शनि मीन में और केतु सिंह राशि में स्थित होकर भावनात्मक गहराई को प्रभावित करेंगे.
मेष राशि: मकर राशि में बैठे मंगल की स्थिति आज आपके स्वभाव को थोड़ा सख्त बना सकती है. प्रेमी के साथ फोन पर बात करते समय ईगो का टकराव हो सकता है, जिससे छोटी सी बात पर अनबन होने की संभावना है. हालांकि, शाम को आप खुद पहल करेंगे और पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर माहौल को रोमांटिक बना देंगे.
वृषभ राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज कुंभ राशि में चले गए हैं, जो आपके प्रेम जीवन में नया मोड़ लाएंगे. आज आपकी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है और वह आपसे अपनी भविष्य की योजनाओं पर लंबी बातचीत करेंगी. रोमांस के लिए आज का दिन शानदार है, आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी.
मिथुन राशि: आपकी राशि में गुरु बृहस्पति का गोचर आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता लाएगा. आज पार्टनर के साथ किसी पुराने विवाद पर शांति से बातचीत हो सकती है. हालांकि, राहु और शुक्र की कुंभ में युति के कारण पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप दोपहर में थोड़े टेंशन में रह सकते हैं.
कर्क राशि: चंद्रमा आज कन्या राशि में हैं, जो आपके प्रेम जीवन में संवेदनशीलता और मिठास लाएंगे. आज आप अपने पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखेंगे. प्रेमी-प्रेमिका आज साथ में किसी खूबसूरत जगह पर डिनर का आनंद ले सकते हैं. बातचीत के दौरान आप पुराने यादगार लम्हों को ताजा करेंगे.
सिंह राशि: आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव में बैठे शुक्र-राहु आज रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं. पार्टनर के चरित्र या इरादों पर शक करने से फोन पर अनबन हो सकती है. बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और शांति से दिन बिताएं.
कन्या राशि: चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएंगे. आज पार्टनर आपकी बातों से बहुत प्रभावित होगा. गर्लफ्रेंड का फोन आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप सारा दिन रोमांस के ख्यालों में खोए रहेंगे. शाम को सरप्राइज डिनर का प्लान बन सकता है.
तुला राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र अब कुंभ में राहु के साथ हैं, जो आपको थोड़ा काल्पनिक बना सकते हैं. आज पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप बहुत ज्यादा टेंशन में रहेंगे और मन में बुरे विचार आ सकते हैं. बेवजह परेशान न हों, शाम तक उनकी ओर से कोई न कोई मैसेज जरूर आएगा.
वृश्चिक राशि: मंगल की मकर में स्थिति आपके प्रेम संबंधों में जुनून और ऊर्जा भरेगी. आज आपकी अपने पार्टनर के साथ बहुत ही गहरी और प्रभावशाली बातचीत होगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही दूरियां आज खत्म होंगी. आप अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर डिनर पर जाने का मन बना सकते हैं.
धनु राशि: बृहस्पति की कृपा से आपकी लव लाइफ में आज खुशियां दस्तक देंगी. पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग बहुत बेहतरीन रहेगी. आज आप घंटों फोन पर अपने पार्टनर से बातें करेंगे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे. रोमांस के मामले में आज सितारे आपके बुलंद रहने वाले हैं.
मकर राशि: आपकी राशि में सूर्य और मंगल की उपस्थिति आपको थोड़ा वर्कहोलिक बना सकती है, जिससे पार्टनर को लगेगा कि आप उन्हें इग्नोर कर रहे हैं. इस बात को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के बीच फोन पर अनबन हो सकती है. स्थिति को संभालने के लिए काम के बाद उन्हें डिनर पर ले जाएं.
कुंभ राशि: आपकी राशि में आज शुक्र, बुध और राहु की युति बनी हुई है. यह स्थिति प्रेम में आकर्षण तो बढ़ाएगी, लेकिन भ्रम भी पैदा करेगी. आज पार्टनर का फोन आने से आप खुशी से झूम उठेंगे, लेकिन बातचीत में स्पष्टता रखें. शाम को पार्टनर के साथ बिताया समय आपके रिश्ते को नई दिशा देगा.
मीन राशि: शनि का आपकी राशि में होना प्रेम के प्रति आपकी गंभीरता को दर्शाता है. आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं. पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप टेंशन में रहेंगे. शांति से अपनी बात कहें और विवाद से बचें, तभी रोमांस की गर्मी महसूस होगी.
Also Read:- विजया एकादशी व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




