Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 December 2025: आज प्रेम संबंध में स्थिरता बढ़ेगी, सिंगल लोगों को नए पार्टनर से मुलाकात के संभावना
Published by : Ranjan Kumar Updated At : 14 Dec 2025 3:57 AM
आज का कुंभ राशिफल
Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 December 2025: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक कुंभ राशिफल
Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 December 2025: कुंभ राशि- आज का दिन नए विचार, सकारात्मक बदलाव और मानसिक सक्रियता से भरा रहेगा. सुबह थोड़ी बेचैनी रह सकती है, पर दोपहर तक आपके विचार और ऊर्जा स्पष्ट रूप से मजबूत होंगी.
करियर- काम में आपकी सोच और सुझावों की सराहना होगी. नई जिम्मेदारी, प्रोजेक्ट या नौकरी से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. व्यवसायियों के लिए नई डील या साझेदारी के संकेत हैं.
धन- आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. नए निवेश की योजना बन सकती है, लेकिन बहुत बड़ा जोखिम न लें.
प्रेम और परिवार- रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी. साथी के साथ बातचीत मधुर रहेगी. सिंगल लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से जुड़ाव की शुरुआत हो सकती है. परिवार का माहौल शांत रहेगा.
स्वास्थ्य- हल्का तनाव या थकान महसूस हो सकती है.स्वास्थ्य पर ध्यान दें. योग-ध्यान लाभकारी रहेगा.
उपाय- नीले या सफेद फूल अर्पित करें. “ॐ वासुदेवाय नमः” का जाप करें.
शुभ समय– दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक
शुभ रंग– आसमानी
शुभ अंक– 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










