ePaper

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कुंभ राशि की मीठी वाणी जीतेगी सबका दिल, लव लाइफ में पार्टनर के सपोर्ट से आएगा नया रोमांच

Updated at : 01 Feb 2026 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 1 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ पूर्णिमा है. अंतरिक्ष में आज ग्रहों की बहुत ही शक्तिशाली स्थिति बनी हुई है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के इस अद्भुत तालमेल से आज 'गजकेसरी योग' और 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण हो रहा है. यह योग आज की पीढ़ी के करियर और रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का कुंभ राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: कुंभ राशि (Aquarius): आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. क्योंकि राहु की उपस्थिति और मकर के ग्रहों का गोचर आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगा. आपकी मीठी वाणी आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगी. बस एक बात का ध्यान रखें कि किसी बाहरी व्यक्ति से अपने निजी मामलों में सलाह न लें.

करियर-बिजनेस: राहु का प्रभाव आपको शॉर्टकट की ओर ले जा सकता है, जिससे बचें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें. बिजनेस के लिए कोई नई तकनीक या सॉफ्टवेयर अपनाना फायदेमंद रहेगा पर कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें.

लव लाइफ: राहु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको थोड़े ‘क्रेजी’ आइडियाज देगी, जो आपके पार्टनर को पसंद आएंगे. आज आप कुछ अलग हटकर करेंगे, जिससे आपकी लव लाइफ में नया रोमांच और ताजगी आएगी.

स्वास्थ्य: राहु की उपस्थिति आपको अनिद्रा की समस्या दे सकती है, इसलिए रात को सोने से पहले स्क्रीन टाइम जीरो करें. फेफड़ों और श्वसन तंत्र का ख्याल रखें और धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचें.

सावधानी- भारी खर्च और कानूनी उलझनों से दूर रहें.

उपाय- पक्षियों को सात तरह का अनाज डालें और भैरव दर्शन करें.

शुभ अंक-7
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Also Read: Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola